वृश्चिक लग्न वाले होते हैं जिद्दी, बहादुर और सच्चे दोस्त… जानिए इनका पूरा स्वभाव
वृश्चिक राशि का प्रतीक बिच्छू है जो गहराई और रहस्य का प्रतीक है। इस राशि के जातक ऊर्जावान जिद्दी और बहादुर होते हैं। वे बातें गुप्त रखने में माहिर और भावनाओं को गहराई से समझते हैं। हालांकि वे शक करने वाले और जिद्दी भी हो सकते हैं। माफ करना सीखने पर वे अच्छे दोस्त और साथी साबित होते हैं।
आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है। यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।
हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं। फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…
वृश्चिक राशि की ऊर्जा
वृश्चिक राशि का प्रतीक है बिच्छू है, जो गहराई, रहस्य और तीव्रता का प्रतीक माना जाता है। यह एक जल तत्व की राशि है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस पर मंगलदेव का प्रभाव होता है। वहीं, पाश्चात्य ज्योतिष में कुछ विद्वान इसे प्लूटो द्वारा शासित मानते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव
वृश्चिक राशि के जातक ऊर्जावान, जिद्दी, बहादुर, गहरे सोचने वाले और सच्चे दोस्त होते हैं। जब तक साथ निभाने का मौका हो, ये पूरी निष्ठा से साथ निभाते हैं। ये बिना वजह लड़ाई-झगड़े की तरफ नहीं जाते। मगर, यदि इन्हें उकसाया जाए, तो भी तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते पहले शांत रहकर सोचते हैं और फिर स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक बातें गुप्त रखने में माहिर होते हैं और भावनाओं को बहुत गहराई से समझते हैं। ये दूसरों की परेशानियों में मदद कर सकते हैं और किसी भी समस्या की गहराई तक पहुंच जाते हैं। हालांकि, अगर इन्हें कोई चोट पहुंचे तो ये उसे जल्दी भूलते नहीं।
कभी-कभी करते हैं संदेह
ये कभी-कभी शक करने लगते हैं या खतरा वहां भी महसूस कर सकते हैं, जहां कोई खतरा नहीं होता। इससे इनका स्वभाव थोड़ा संदेहपूर्ण या जिद्दी बन सकता है। इनमें आत्मनियंत्रण बहुत अच्छा होता है। ये अनुशासन में रहते हैं और अपनों की देखभाल करना पसंद करते हैं।
इन्हें मदद करना और दान-पुण्य करना अच्छा लगता है। मगर, कभी-कभी ये चाहते हैं कि दूसरा भी बदले में कुछ अच्छा करे। कई बार वृश्चिक राशि के जातक अपनी भावनाएं छिपा लेते हैं। लेकिन जब ये माफ करना और खुद को बदलना सीख जाते हैं, तो ये बहुत अच्छे दोस्त, साथी और सहारा देने वाले इंसान बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या होता है लग्न? आपका ‘राइजिंग साइन’ आपके बारे में बताता है ये बातें
यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।