विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राधा अष्टमी 2026: किशोरी जी की कृपा से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, खूब होगी तरक्की

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:00 AM (IST)

हिंदू धर्म में हर साल राधा अष्टमी का पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो कृष्ण जन्माष्टमी के ...और पढ़ें

किन राशियों की चमकेगी किस्मत? (AI-Generated Image)

किन राशियों की चमकेगी किस्मत? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाय जाता है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्री राधारानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन राधा रानी की पूजा-अर्चना करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और लाडली जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। यह पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 19 सितंबर (Kab Hai Radha Ashtami 2026) को मनाया जाएगा।

ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो यह शुभ तिथि ग्रहों की स्थिति को मजबूत करती है, जिससे राशियों के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सभी सुख मिलते हैं। राधा अष्टमी से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। अब आपके में मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर किन राशियों की राधा अष्टमी से किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी से जानते हैं कि किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा अष्टमी मनाई जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह तिथि प्रेम, आकर्षण और भौतिक सुख-समृद्धि के ग्रहों की स्थिति को सुदृढ़ करती है।

इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

वृषभ राशि: शुक्र की स्वराशि होने के कारण इस अवधि में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, नए व्यावसायिक अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।
कर्क राशि: चंद्रमा और राधा जी की कृपा से मानसिक तनाव दूर होगा, अटके हुए धन की प्राप्ति होगी तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस दौरान आय के नए स्रोत बनेंगे, साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।
मीन राशि: गुरु की यह राशि शुभ योगों के प्रभाव से भाग्योदय का अनुभव करेगी। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ और करियर में पदोन्नति का योग बनेगा।

यह भी पढ़ें- 18 या 19 सितंबर, कब है राधा अष्टमी? जानें उदया तिथि, भोग और पूजन की संपूर्ण विधि

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज ने बताया राधा अष्टमी व्रत का सबसे सही नियम, मिलेगी श्रीजी की कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।