न किसी के दबाव में झुकते हैं, न धोखा देते हैं: A, T, S और V अक्षर से शुरू होने वाले लोगों की खूबियां
ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और करियर का पता चलता है। A, T, S और V अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग निडर, आत्मविश्वासी और मेहनती होते हैं, जो जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और रिश्तों में वफादार रहते हैं।
-1795428203714_m.webp)
बेहद खास हैं A, T, S, V नाम से शुरू होने वाले लोग (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
A अक्षर वाले आत्मविश्वासी, मेहनती और जन्मजात नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं।
T अक्षर वाले अपनी मेहनत से लक्ष्य पाते, रिश्तों में जिम्मेदार होते।
S और V अक्षर वाले रचनात्मक, आत्मनिर्भर और वफादार स्वभाव के होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र और अंकशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके भविष्य, स्वभाव और करियर समेत कई अन्य जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि नाम के पहले अक्षर की ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को गहराई से प्रभावित करती है।
अंग्रेजी वर्णमाला के कुछ अक्षर ऐसे होते हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोगों में कई खासियतें देखने को मिलती हैं। इन्हीं में A, T, S और V अक्षर शामिल हैं। ये लोग स्वभाव से निडर होते हैं और जीवन में मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं। साथ ही, किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटते।
आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि A, T, S और V अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वभाव से कैसे होते हैं और क्या हैं इनकी सबसे बड़ी खूबियां।
A अक्षर
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, वे बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग जीवन में अधिक मेहनत करते हैं, जिसकी वजह से इन्हें करियर में आसानी से सफलता प्राप्त होती है। ये अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करते। इन लोगों में जन्मजात नेतृत्व क्षमता होती है। ये जीवन में कभी भी किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते और अपने फैसले खुद लेते हैं। इनका प्रमुख उद्देश्य भीड़ से अलग चलकर अपनी एक खास पहचान बनाना होता है।
T अक्षर
जिन लोगों का नाम T अक्षर से शुरू होता है, वे अपनी मेहनत के दम पर लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेते हैं। मेहनत व समझदारी की वजह से इन लोगों को करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा, ये रिश्तों को पूरी जिम्मेदारी से निभाना पसंद करते हैं। हर किसी का कठिन समय में साथ देते हैं, जिसकी वजह से समाज में इनकी बहुत तारीफ होती है। इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक और खुशमिजाज होता है।
S अक्षर
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग आत्मनिर्भर और मेहनती होते हैं। ये लोग जीवन में किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं करते। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है। ये अपनी बातों के जरिए सामने वाले को बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते हैं।
V अक्षर
V अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद रचनात्मक, मेहनती और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये अपने हर काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं और रिश्तों के प्रति बेहद वफादार रहते हैं। ये लोग जीवन में कभी भी किसी रिश्ते में धोखा नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल जीतने में माहिर होते हैं WH, AE और UT नाम वाले लोग, स्वभाव में छिपी होती है गजब की ऊर्जा
यह भी पढ़ें- Name Astrology: अंग्रेजी के इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग बिजनेस में कमाते हैं खूब पैसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।