विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुला लग्न वाले होते हैं सौंदर्य के प्रेमी, जानिए इनको क्या पसंद है कैसा होता है इनका स्वभाव

Updated: Thu, 24 Jul 2025 10:00 AM (IST)

तुला लग्न वाले संतुलित सामाजिक और न्यायप्रिय होते हैं। शुक्रदेव के प्रभाव से उनमें आकर्षण और सौंदर्य के प्रति प्रेम होता है। वे शांतिपूर्ण माहौल पसंद करते हैं और हर फैसले में न्याय चाहते हैं भले ही उन्हें अपनी पसंद छोड़नी पड़े। वे चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए और गलत बात पर शांति से अपनी राय रखते हैं।

Hero Image
लग्न हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है।

यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं।

फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुला राशि की ऊर्जा

तुला राशि का प्रतीक है तराजू, यानी संतुलन और न्याय का प्रतीक। यह एक वायुतत्त्व की राशि है और इस पर शुक्रदेव का प्रभाव होता है। शुक्रदेव की कृपा से तुला राशि के जातकों में आकर्षण और सौंदर्यप्रियता स्वाभाविक रूप से पाई जाती है।

तुला लग्न के जातकों का स्वभाव 

तुला राशि के जातक संतुलित, सामाजिक, सहयोगी, सौम्य और न्यायप्रिय होते हैं। ये हर हाल में सामंजस्य और तालमेल बनाए रखना चाहते हैं। इन्हें बाहर घूमना, प्रेमभाव, साझा करना और शांतिपूर्ण माहौल में रहना पसंद होता है।

ध्यान या मेडिटेशन जैसी गतिविधियां इन्हें आंतरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। तुला राशि के जातक किसी भी फैसले को लेने से पहले बहुत सोचते हैं। इसलिए कभी-कभी लोग इन्हें थोड़ा उलझा हुआ या धीमा समझ लेते हैं। मगर, ये हमेशा कोशिश करते हैं कि हर बात में इंसाफ और बराबरी बनी रहे।

लोगों के भले का सोचते हैं

ये जब भी कोई फैसला लेते हैं, तो ऐसा चाहते हैं कि उससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। ये अपने परिवार या अपने साथ काम करने वालों के लिए कई बार अपनी पसंद की चीजें भी छोड़ देते हैं।

तुला राशि के लोगों के लिए यह जरूरी नहीं कि वो हमेशा आगे रहकर लीड करें। मगर, वो ये जरूर चाहते हैं कि उनकी बात को समझा और सुना जाए। अगर इन्हें लगे कि कोई बात सही नहीं है, तो ये शांति से, समझदारी से अपनी बात रखते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या होता है लग्न? आपका ‘राइजिंग साइन’ आपके बारे में बताता है ये बातें

यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।