हरियाली तीज पर अपनी राशि अनुसार ही चुनें साड़ी और चूड़ियों का रंग, मिलेंगे ग्रहों के शुभ प्रभाव
वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी, जिसमें राशि अनुसार साड़ी और चूड़ियों के रंग पहनने से ग्रहों के शुभ प्रभाव मिलते हैं।
-1786699753248_m.webp)
आपकी राशि का क्या है लकी रंग? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व (Hariyali Teej 2026) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज का विधिपूर्वक व्रत करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन राशि अनुसार साड़ी और चूड़ियां पहनने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और ग्रहों के शुभ प्रभाव मिलते हैं। इसलिए हरियाली तीज के दिन अपनी राशि अनुसार साड़ी और चूड़ियां जरूर पहनें। एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि तीज के दिन सही रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनने से ग्रहों के शुभ प्रभाव मिलते हैं और पूजा सफल होती है। 12 राशियों के अनुसार अनुकूल रंगों का चयन इस प्रकार करें।
-1786699194433.webp)
(Picture Credit- AI Generated)
अपनी राशि अनुसार पहनें साड़ी और चूड़ियां
1. मेष राशि: मंगल स्वामी होने के कारण लाल, गाढ़ा गुलाबी या मैरून रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनें।
2. वृषभ राशि: शुक्र के प्रभाव से चमकीला गुलाबी, सिल्वर या हल्का हरा रंग आपके लिए अति शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि: बुध की प्रिय राशि है, इसलिए तोतैया हरा या गहरा हरा रंग पहनें। कांच की हरी चूड़ियां धारण करें।
4. कर्क राशि: चंद्रमा का प्रभाव होने से नारंगी, हल्का पीला या चांदी के गोटे वाली लाल साड़ी पहनें।
5. सिंह राशि: सूर्य की राशि होने के कारण लाल, नारंगी, केसरिया या सुनहरा (गोल्डन) रंग उत्तम है।
6. कन्या राशि: गहरे हरे रंग की साड़ी व हरी चूड़ियां पहनें। यह आपके दांपत्य में मिठास लाएगा।
7. तुला राशि: आप गुलाबी, हल्का नीला या सफेद-गुलाबी मिक्स रंग चुनें।
8. वृश्चिक राशि: लाल, मैरून या रानी कलर की साड़ी और चूड़ियां धारण करना सौभाग्यदायक रहेगा।
9. धनु राशि: बृहस्पति की राशि होने से पीला, केसरिया या सरसों के रंग के वस्त्र पहनें।
10. मकर राशि: सरसों का पीला, गहरा हरा या नीला रंग (काले से बचें) चुनें।
11. कुंभ राशि: गहरा हरा या बैंगनी रंग पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
12. मीन राशि: पीला, सुनहरा या हल्का नारंगी रंग धारण करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को भोग में क्या चढ़ाएं?
यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर 4 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, जानिए शिव-पार्वती की पूजा का महत्व और विधि
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 कब है? अखंड सौभाग्य पाने के लिए महिलाएं सही तिथि सहित नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
