विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ लग्न वाले होते हैं गहरे रिश्तों को पंसद करते हैं, जल्दी बनाते हैं दोस्त… जानिए इनका पूरा स्वभाव

Updated: Mon, 28 Jul 2025 10:00 AM (IST)

आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री के अनुसार कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान ऊर्जावान और नए विचारों से भरे होते हैं। वे हमेशा कुछ नया सोचने में लगे रहते हैं और अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। मित्रता इनकी सबसे बड़ी ताकत है और इनके नेटवर्किंग कौशल की सराहना की जाती है। हालांकि कभी-कभी वे वास्तविक दुनिया से कटे हुए महसूस कर सकते हैं इसलिए उन्हें अकेले में समय बिताना चाहिए।

Hero Image
लग्न हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

आलोक भटनागर, एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है।

यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं।

फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। तो आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ राशि की ऊर्जा

कुंभ राशि का प्रतीक है कलश उठाए हुए व्यक्ति, जो ज्ञान और नवप्रवाह का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक वायुतत्त्व की राशि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस राशि पर शनि देव का प्रभाव होता है, जबकि पाश्चात्य ज्योतिष में कुछ इसे यूरेनस द्वारा शासित मानते हैं।

कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव 

कुंभ राशि के जातक आमतौर पर बुद्धिमान, ऊर्जावान और नए विचारों से भरे होते हैं। ये हमेशा कुछ नया सोचने में लगे रहते हैं। इनकी सोच दूसरों से अलग होती है और ये अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करते हैं।

बाहरी रूप से ये कभी-कभी भावनाओं से दूर या अलग-थलग से लग सकते हैं। मगर, जब कोई इनसे गहराई से जुड़ता है, तब पता चलता है कि ये सच्चे और भरोसेमंद मित्र हो सकते हैं। कुंभ राशि के जातक लोगों को खुश करना पसंद करते हैं, खासकर जब कोई दुखी हो।

पहली जरूरत है आजादी

इनका हास्यबोध बहुत अच्छा होता है और ये दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कला जानते हैं।हालांकि, ये गहरे रिश्तों को पसंद करते हैं, लेकिन आजादी इनकी पहली जरूरत होती है। अगर इन्हें लगे कि इनकी स्वतंत्रता पर कोई रोक लग रही है, तो ये उस रिश्ते से दूरी बना सकते हैं।

कभी-कभी ये बहुत जिद्दी भी हो सकते हैं, जिससे इनके करियर या रिश्तों में अड़चन आ सकती है।मगर, इनकी सबसे बड़ी ताकत है इनकी मित्रता। कुंभ राशि के लोग हर जगह दोस्त बना लेते हैं। इनके नेटवर्किंग कौशल की सराहना अक्सर लोग करते हैं। 

ये होती हैं इनकी कमजोरियां 

कुंभ राशि के जातकों की कमजोरी यह होती है कि वे कभी-कभी वास्तविक दुनिया से कटे हुए या खोए हुए महसूस हो सकते हैं। अगर इन्हें अकेले में समय नहीं मिलता, तो ये असंतुष्ट या चिड़चिड़े हो सकते हैं। 

अकेले समय और रचनात्मक गतिविधियां इन्हें संतुलन में रखने में मदद करती हैं। खुद से जुड़ने और अपने विचारों को फिर से तरोताजा करने के लिए इन्हें एकांत समय जरूर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या होता है लग्न? आपका ‘राइजिंग साइन’ आपके बारे में बताता है ये बातें

यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।