Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 07 to 13 April 2024: इन राशियों को नए कार्य का मिलेगा ऑफर, पढ़ें राशिफल

07 से 13 अप्रैल 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए वित्त की दृष्टि से मिला-मिला रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशि जातक कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बना सकते हैं तो वहीं कुछ राशि जातकों को शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Sat, 06 Apr 2024 05:49 PM (IST)
Weekly Finance Horoscope 07 to 13 April 2024: इन राशियों को नए कार्य का मिलेगा ऑफर, पढ़ें राशिफल
Weekly Finance Horoscope 07 to 13 April 2024 पढ़िए वित्त साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 07 to 13 April 2024: 07 से 13 अप्रैल 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए वित्त की दृष्टि से मिला-मिला रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशि जातक कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बना सकते हैं, तो वहीं कुछ राशि जातकों को शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपको कुछ नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी कोई पुरानी डील या समझौता आपके पार्टनर बीच में तोड़ सकते हैं, जिस कारण आपको बड़ा नुकसान होने की संभावना है। विशेषकर अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति से यह सप्ताह आप परेशान रहेंगे।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कारणों से ठीक नहीं रहेगी, जिसकी एक वजह स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण कार्य की गति बिगड़ सकती है। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से विवाद झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में बड़ा नुकसान देखने को मिलेगा।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ का योग बन रहा है। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। शेयर मार्केट में यदि आप निवेश करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती है, जिससे आपको धन का लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं। इस सप्ताह है उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आप नया भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ramayan: अब तक धरती पर मौजूद हैं रामायण के ये संकेत, भारत से लेकर श्रीलंका तक में मिलते हैं सबूत

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर अपने मित्र और पार्टनरों के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। पार्टनरशिप में कागजी कार्रवाई संभलकर पूर्ण करें। नहीं तो नुकसान की संभावना है। इस सप्ताह आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। आपको नए कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण आपको अत्यधिक व्यस्तता देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। साथ ही किसी बड़े निवेश का विचार मन में बन सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना संभव है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपका रुका हुआ कार्य फिर से खड़ा होगा। आर्थिक स्रोतों में इजाफा होगा। आपको कहीं से नए काम का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वालों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में जहां गिरावट महसूस हो रही है। वहां से बड़ी आर्थिक मदद मिलने वाली है। आपको मित्रों या ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आप फिर से स्टेबल होंगे और कार्यक्षेत्र में बड़ी साझेदारी आप इस सप्ताह कर सकते हैं, जिससे आपको नया व्यापार क्षेत्र मिल सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप अपने पुराने ही कार्य में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं। इसमें आपको अपने परिवार और मित्रों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। साथ ही इस सप्ताह परिवार में बच्चों आदि की नौकरी का योग बन सकता है। इसकी वजह से घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरीके से सोच-विचार लें। नहीं तो आप धोखेबाजों का शिकार हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट के बहाने आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए कोई भी बड़ी डील या नए कार्य का शुभारंभ करने से पहले हर चीज को अच्छी तरीके से देखभाल लें। नहीं तो नुकसान के चांस ज्यादा है।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। आमदनी के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन में योजना बना सकते हैं। साथ ही पुराने कार्य में भी कोई नए समझौते के साथ बड़ी शुरुआत कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: बाबा खाटू श्याम को आखिर क्यों अर्पित करते हैं गुलाब? जानें इससे जुड़ी मान्यता

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'