वित्त साप्तहिक राशिफल: तुला में शुक्र और वृश्चिक के सूर्य बदलेंगे पैसों का गणित, किन राशियों की बढ़ेगी आमदनी?
यह साप्ताहिक वित्त राशिफल 23 से 29 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक भविष्यवाणियाँ प्रस्तुत करता है। ग्रहों की स्थिति आय, बचत और खर्चों को प्रभावित करेगी, कुछ राशियों को लाभ होगा जबकि कुछ को अनचाहे खर्चों से बचना होगा।
-1795258300706_m.webp)
Weekly Finance Horoscope 23 to 29 November 2026: किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 23 से 29 नवंबर 2026 का यह सप्ताह आर्थिक मामलों, निवेश और बजट प्लानिंग के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान चंद्रमा के गोचर के साथ तुला राशि में शुक्रदेव और वृश्चिक में सूर्यदेव की स्थिति आपकी आमदनी, बचत और खर्चों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।
जहां कुछ राशियों को साइड इनकम और पुराने निवेश से लाभ होगा, वहीं कुछ को अनचाहे खर्चों से बचना होगा। आइए जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।
मेष वित्त साप्ताहिक राशिफल (23 to 29 November 2026 Finance Horoscope)
धन से जुड़े मामलों में इस सप्ताह आपको कमाई और खर्च, दोनों पर बराबर नजर रखनी होगी। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव आपकी राशि में हैं, ऐसे में अपने ऊपर खर्च करने की इच्छा थोड़ी बढ़ सकती है। 24 नवंबर को चंद्रदेव वृषभ राशि में आपके धन भाव में पहुंचेंगे, तब आप जमा-पूंजी बढ़ाने और घर के भविष्य के लिए पैसा अलग रखने को लेकर गंभीर होंगे। किसी पुराने संपर्क से कोई एक्स्ट्रा असाइनमेंट या कमाई का मौका भी हाथ लग सकता है।
सूर्यदेव पूरे सप्ताह वृश्चिक राशि में आठवें भाव में रहेंगे, इसलिए कुछ अनचाहे खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। बीमा का प्रीमियम, टैक्स के कागज और लोन की किस्त वाले काम टालने के बजाय समय रहते निपटा लें। शुक्रदेव तुला राशि में आकर जीवनसाथी, घूमने-फिरने या सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च करवा सकते हैं। कोई दोस्त कि
वृषभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
धन के मामले में इस सप्ताह आपको पूरा ध्यान देना होगा। सप्ताह के पहले दिन बारहवें भाव के चंद्रदेव सफर, इलाज, घर के सामान या किसी अटके भुगतान पर खर्च करवा सकते हैं। 24 नवंबर से चंद्रदेव आपकी राशि में होंगे, तब आप आर्थिक सुरक्षा को लेकर सोचेंगे और अपनी जमा-पूंजी और निवेश का हिसाब-किताब दोबारा देखेंगे।
26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में आपके धन भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान घर वालों के साथ पैसों पर सलाह-मशविरा होगा और कमाई का कोई नया स्रोत भी नजर आ सकता है। गुरुदेव सिंह राशि में चौथे भाव में हैं, इसलिए मकान, घरेलू सामान या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। बड़ी खरीदारी से पहले दो-तीन जगह दाम पता कर लेना समझदारी होगी
मिथुन वित्त साप्ताहिक राशिफल
धन के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत उम्मीद जगाने वाली है। 23 नवंबर को ग्यारहवें भाव के चंद्रदेव सामाजिक संपर्कों और पुराने निवेश से लाभ दिला सकते हैं। कोई मित्र ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आप अपनी सेविंग्स के तरीके पर दोबारा विचार करें। 24 नवंबर के बाद खर्च की रफ्तार बढ़ेगी और सफर, ऑफिस की जरूरतों या घरेलू कामों पर पैसा लगेगा।
26 नवंबर से चंद्रदेव आपकी राशि में होंगे, तब आप वित्तीय फैसलों पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। कोई साइड इनकम का रास्ता नजर आए तो उस पर विचार जरूर करें, लेकिन पैसा लगाने से पहले जोखिम का अंदाजा लगा लें। गुरुदेव सिंह राशि में तीसरे भाव में हैं, जो लिखने-बोलने से जुड़े कामों से कमाई में साथ देंगे। शुक्रदेव के कारण शौक और घूमने-फिरने पर खर्च होगा, थोड़ा हाथ खींचकर चलें।
कर्क वित्त साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक मामलों में इस सप्ताह आपको बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाना है। मंगलदेव और गुरुदेव सिंह राशि में आपके धन भाव में हैं, जो आय बढ़ाने के नए तरीके सुझाएंगे और परिवार की संपत्ति को लेकर आपको गंभीर बनाएंगे। मगर मंगलदेव यहां रहकर महंगे सामान या ऐशो-आराम पर खर्च करने की इच्छा भी जगाते हैं। आवेश में आकर कोई भी खरीदारी करने से बचिए।
24 नवंबर से लाभ भाव में चंद्रदेव किसी पुराने वादे या पहले से चल रही बातचीत से पैसा दिलाने वाले हैं। सूर्यदेव वृश्चिक राशि में पांचवें भाव में होने से बच्चों की फीस, मनोरंजन या शौक पर खर्च होगा। शुक्रदेव चौथे भाव में आकर घर की साज-सज्जा, फर्नीचर या किसी पारिवारिक समारोह पर खर्च करवा सकते हैं, तो पहले से बजट बना लेना अच्छा रहेगा।
सिंह वित्त साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक लेन-देन में इस सप्ताह सावधानी बरतें। 24 नवंबर को चंद्रदेव दसवें भाव में आएंगे, तब नौकरी या कारोबार की कमाई बढ़ाने पर आपका फोकस रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस ऑफर आपके हाथ आ सकता है, जो आगे चलकर अच्छा मुनाफा दे। मगर किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी पड़ताल करना न भूलें।
गुरुदेव आपकी राशि में रहकर मन में उम्मीद जगाएंगे, लेकिन मंगलदेव और केतुदेव का साथ कभी-कभी बिना सोचे खर्च करवा सकता है। 26 नवंबर से मित्रों और सोशल मीडिया के जरिए कमाई के रास्ते बन सकते हैं। सूर्यदेव चौथे भाव में रहकर घर की मरम्मत या गाड़ी पर खर्च करवाएंगे, तो शुक्रदेव तीसरे भाव में आकर मोबाइल, गैजेट या छोटी यात्राओं पर पैसा लगवा सकते हैं।
कन्या वित्त साप्ताहिक राशिफल
धन से जुड़ी योजना इस सप्ताह सबसे ऊपर रखें। 23 नवंबर को आठवें भाव के चंद्रदेव जॉइंट अकाउंट, कर्ज, बीमा पॉलिसी या टैक्स से जुड़े मामलों पर ध्यान दिलाएंगे। किसी पुराने फैसले की समीक्षा करनी पड़ सकती है या जीवनसाथी के साथ बैठकर पैसों का हिसाब करना पड़ सकता है। 24 नवंबर के बाद पढ़ाई, ट्रैवल या किसी कोर्स पर पैसा लगाने का मन बनेगा।
शुक्रदेव तुला राशि में आपके धन भाव में आकर जमा-पूंजी बढ़ाने की प्रेरणा देंगे। घर के लिए कोई कीमती सामान या गहना खरीदने का विचार भी आ सकता है, पर पहले अपनी जेब और जिम्मेदारियों को देख लें। गुरुदेव बारहवें भाव में रहकर यात्रा, इलाज या धार्मिक कामों पर खर्च करवा सकते हैं। सट्टेबाजी से दूर रहें और बिना लिखा-पढ़ी के किसी को रुपये न दें।
तुला वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों में मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। सूर्यदेव वृश्चिक राशि में धन भाव में हैं, जो आय, बचत और परिवार की जरूरतों पर आपका ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर के किसी बड़े खर्च पर परिवार या जीवनसाथी के साथ गंभीर चर्चा हो सकती है। 24 नवंबर को चंद्रदेव आठवें भाव में आएंगे, तब कर्ज की किस्त, बीमा या रुके हुए भुगतान से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं।
दबाव में आकर कोई आर्थिक फैसला न लें। 26 नवंबर के बाद पढ़ाई, यात्रा या किताबों पर खर्च करने का मन बनेगा। शुक्रदेव आपकी राशि में रहकर कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधनों और लाइफस्टाइल पर खर्च बढ़ा सकते हैं। गुरुदेव लाभ भाव में रहकर दोस्तों और प्रोफेशनल सर्कल से कमाई के रास्ते खोलेंगे, बस खर्च और बचत में तालमेल रखिए।
पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
वृश्चिक वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। 23 नवंबर को छठे भाव के चंद्रदेव दवा-इलाज, घर के कामों या किसी पुराने कर्ज की अदायगी पर खर्च करवा सकते हैं। 24 नवंबर को चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे, तब जीवनसाथी या पार्टनर के साथ जॉइंट इन्वेस्टमेंट और बिजनेस फंड पर चर्चा होगी।
26 नवंबर से आठवें भाव के चंद्रदेव इंश्योरेंस, इनकम टैक्स और लोन से जुड़े कागज देखने को मजबूर करेंगे। शुक्रदेव बारहवें भाव में आकर सैर-सपाटे और ऐशो-आराम पर खर्च बढ़ाएंगे। विदेश घूमने का प्लान है, तो अभी से बजट तय कर लें। गुरुदेव कर्म भाव में रहकर करियर में बढ़त देंगे, जो आगे चलकर आमदनी बढ़ाएगी। शनिदेव की वक्री चाल सट्टेबाजी से पूरी तरह दूर रहने को कहती है।
धनु वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों से जुड़े मामलों में इस सप्ताह संतुलित नजरिया रखें। 23 नवंबर को पांचवें भाव के चंद्रदेव बच्चों, मनोरंजन या अपने शौक पर खर्च करवा सकते हैं। 24 नवंबर से छठे भाव में चंद्रदेव नियमित आय और जरूरी भुगतानों पर ध्यान दिलाएंगे। 26 नवंबर को चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे, तब कारोबारी पार्टनर के साथ पैसों के समझौते की बात आगे बढ़ सकती है।
हर अनुबंध की शर्तें बारीकी से पढ़ने के बाद ही हामी भरें। शुक्रदेव तुला राशि में लाभ भाव में आकर मित्रों और नेटवर्क के जरिए कमाई के नए स्रोत बनाएंगे। गुरुदेव सिंह राशि में रहकर शिक्षा और विदेश से जुड़े कामों में लंबे समय का फायदा देंगे। सूर्यदेव बारहवें भाव में होने से यात्रा और इलाज पर खर्च बढ़ सकता है।
मकर वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह पैसों की योजना बनाकर चलना ही बुद्धिमानी है। 23 नवंबर को चौथे भाव के चंद्रदेव घर की मरम्मत, फर्नीचर या परिवार की किसी जरूरत पर खर्च करवा सकते हैं। 24 नवंबर से पांचवें भाव में चंद्रदेव लंबी अवधि के निवेश और बच्चों की पढ़ाई जैसे विषयों पर सोचने के लिए प्रेरित करेंगे।
मंगलदेव और गुरुदेव सिंह राशि में आठवें भाव में हैं, जो साझा पैसे, लोन, बीमा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को सामने ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी जॉइंट निवेश पर विचार हो सकता है, पर अधूरी जानकारी पर कदम न बढ़ाएं। शुक्रदेव कर्म भाव में आकर दफ्तर या व्यापार में कोई नया ऑफर दिला सकते हैं।
कुंभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
धन के मोर्चे पर इस सप्ताह अनुशासन बेहद जरूरी है। शनिदेव मीन राशि में आपके धन भाव में वक्री हैं, जो आपको अपनी आय, बचत और खर्च के तरीकों की नए सिरे से समीक्षा करने को कहते हैं। 24 नवंबर को चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, तब घर, वाहन या परिवार की जरूरतों पर पैसा लगेगा, ऐसे में बजट से बाहर न जाएं।
26 नवंबर से पांचवें भाव के चंद्रदेव पढ़ाई, किसी कोर्स या अपने शौक पर खर्च करवाएंगे। किसी जानकार से आपके प्रोजेक्ट के लिए फंड या ठोस सलाह मिल सकती है। गुरुदेव और मंगलदेव सातवें भाव में रहकर जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आर्थिक लेन-देन की बात करवाएंगे, लेकिन साझा खर्चों पर गर्मागर्मी भी हो सकती है। शांत मन से बात करें।
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
मीन वित्त साप्ताहिक राशिफल
खर्चे और बैंक बैलेंस, दोनों पर इस सप्ताह आपको हर कदम पर नजर रखनी होगी। 23 नवंबर को धन भाव के चंद्रदेव आय और बचत की समीक्षा का मौका देंगे, किसी पुराने काम का भुगतान भी हाथ आ सकता है। 24 नवंबर से तीसरे भाव में चंद्रदेव मोबाइल, लैपटॉप, छोटी यात्राओं या दफ्तर की जरूरतों पर खर्च करवाएंगे।
26 नवंबर को चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, तब घर की मरम्मत या घरेलू सामान पर पैसा लगेगा। शुक्रदेव आठवें भाव में आकर जॉइंट अकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और टैक्स से जुड़े विषय सामने लाएंगे। मंगलदेव छठे भाव में रहकर सेहत या रोज की जरूरतों पर खर्च बढ़ा सकते हैं। गुरुदेव मेहनत से कमाई बढ़ाने में साथ देंगे, पर नतीजे लगातार प्रयास से ही मिलेंगे।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।