Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 11 to 17 Feb 2024: इन राशियों को मिल सकती है तरक्की, पढ़िए साप्ताहिक वित्त राशिफल

राशिफल के अनुसार 11 से 17 फरवरी तक का यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह में कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तो वहीं कुछ राशियों को पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Sat, 10 Feb 2024 06:24 PM (IST)
Weekly Finance Horoscope 11 to 17 Feb 2024: इन राशियों को मिल सकती है तरक्की, पढ़िए साप्ताहिक वित्त राशिफल
Weekly Finance Horoscope 11 to 17 Feb 2024 पढ़िए साप्ताहिक वित्त राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 11 to 17 February 2024: फरवरी का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियों को धन की हानि भी उठानी पड़ सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आप व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य जो आपने शुरू किया है, उसमें अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। शेयर मार्केट आदि में निवेश करने से बचें, नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति से मना लेनदेन करना नुकसान का कारण बन सकता है।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं, इस सप्ताह उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आप नया भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आय के हिसाब से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको नया कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। आप मेहनती हैं इस कारण इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ में पार्टनरशिप में कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में आप इस सप्ताह बड़ा निवेश कर सकते हैं, लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्त्रोत नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं। इस सप्ताह उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा, साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए आप नया भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं, वह आपको नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। जिस कारण आपको अत्यधिक व्यस्तता देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। साथ ही किसी बड़े निवेश का विचार मन में बन सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय में शुरुआती समय पूर्वार्ध में आपको बड़ा लॉस दिखाई पड़ेगा। वह सप्ताह की शुरुआत में बड़ी डील करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन यदि करने का विचार बन रहा हैं, तो सप्ताह के उत्तरार्ध में निर्णय लें सफलता प्राप्त होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में किसी बड़ी हानि का योग बन रहा है। व्यापार-व्यवसाय में आपका एक गलत निर्णय आपके बड़े नुकसान में पहुंचा सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा डिसीजन या बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से सोच विचार लें। आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपना निजी कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। आमदनी के मार्ग खुलेंगे, आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक तो उसे आप काफी समस्याएं महसूस करेंगे। आपका उधार दिया हुआ धन समय पर न मिलने के कारण आप बड़े आर्थिक लॉस में जा सकते हैं। इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी पार्टनरशिप आपके हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य होती नजर आएगी।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह व्यापार व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस स्थिति से उभरने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शेयर मार्केट आदि में सोच विचार कर धन का व्यय करें।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको कोई बड़ी पार्टनरशिप मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्गों का साथ मिलेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह है। आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई पड़ेगा। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। साथ ही किसी नए बड़े कार्य का कार्य योजना आप बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह परिवार के लिए वाहन और मकान खरीदने की प्लानिंग आप आप कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'