करियर साप्ताहिक राशिफल: तुला में शुक्र गोचर चमकाएगा इन राशियों की प्रोफेशनल इमेज, मिल सकता है प्रमोशन
यह सप्ताह (23-29 नवंबर 2026) करियर और कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें चंद्र और शुक्र के गोचर से सभी 12 राशियों के कार्यक्षेत्र, डील और पदोन्नति प्रभावित होंगी। कुछ राशियों को नए अवसर मिलेंगे, जबकि अन्य को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
-1795257338830_m.webp)
Weekly Career Horoscope: किस राशि के करियर में होगी तरक्की? (Image Source: AI-Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 23 से 29 नवंबर 2026 का यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिहाज से बेहद निर्णायक रहने वाला है। इस दौरान चंद्रदेव का मेष, वृषभ और मिथुन राशि में गोचर तथा तुला राशि में शुक्रदेव की स्थिति सभी 12 राशियों के कार्यक्षेत्र, डील और पदोन्नति को प्रभावित करेगी।
जहां कुछ राशियों को नए प्रोजेक्ट्स और तरक्की के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को जल्दबाजी से बचने की सलाह है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आपका साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (23 to 29 November 2026 Career Horoscope)
नौकरी और कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह अपना आत्मविश्वास दिखाने का है। 23 नवंबर को चंद्रदेव आपकी राशि में रहेंगे, तो आप उन फाइलों और प्रोजेक्ट्स को हाथ में लेंगे जो कई दिनों से टेबल पर पड़े थे। किसी नए आइडिया पर सीनियर्स से चर्चा करने या कोई दूसरा प्रोफेशनल ऑफर देखने का मन भी बन सकता है। फिर भी, जल्दबाजी में हां कहने से बचें। 24 नवंबर के बाद चंद्रदेव वृषभ राशि में जाएंगे, तब घर-खर्च का हिसाब और रोजमर्रा के जरूरी काम आपका ज्यादा वक्त लेंगे।
26 नवंबर से चंद्रदेव मिथुन राशि में होंगे और यह समय फोन कॉल, मीटिंग और नए लोगों से जुड़ने के लिए अच्छा रहेगा। जो जातक अपना बिजनेस चलाते हैं, वे इस दौरान अपना दायरा बढ़ाने या नए काम की बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं। शुक्रदेव का तुला राशि में प्रवेश क्लाइंट्स के साथ रिश्ते और डील की बातचीत को आसान बनाएगा। हर मीटिंग में विनम्रता बनाए रखें, इस सप्ताह आपकी मीठी बोली ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके कंधों पर कुछनई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। 23 नवंबर को चंद्रदेव बारहवें भाव में होंगे, ऐसे में कुछ बातें आपकी पीठ पीछे तय हो सकती हैं, इसलिए दफ्तर की हलचल पर ध्यान बनाए रखिए। अधूरे पड़े असाइनमेंट को पूरा करने में थोड़ा धीरज लगेगा। 24 नवंबर को जब चंद्रदेव आपकी राशि में आएंगे, तो आप मामलों को खुद संभालने की स्थिति में होंगे और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर बॉस से खुलकर चर्चा कर पाएंगे।
26 नवंबर के बाद संपर्क और मेल-मिलाप का महत्व बढ़ेगा। किसी सहकर्मी या पुराने परिचित के जरिए ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे बहुत काम आए। शुक्रदेव तुला राशि में आकर साथ काम करने वालों के साथ तालमेल सुधारेंगे और छोटे-मोटे विवाद अपने आप सुलझने लगेंगे। वाहवाही की फिक्र किए बिना अपने काम को बेहतरीन बनाने पर ध्यान दीजिए।
मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल
दफ्तर और कारोबार में इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका सर्कल रहेगा। 23 नवंबर को चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में होंगे, जो सहयोगियों और शुभचिंतकों से जुड़ने के लिए अनुकूल समय है। किसी नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है या किसी बड़े ओहदे वाले शख्स की टीम में जुड़ने का अवसर मिल सकता है। 24 नवंबर से चंद्रदेव बारहवें भाव में होंगे, तब आपको पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करनी पड़ेगी और उसका श्रेय भी तुरंत नहीं मिलेगा।
26 नवंबर को चंद्रदेव आपकी राशि में आएंगे, तब अपने विचार सामने रखने और महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने का उत्साह रहेगा। शुक्रदेव तुला राशि में आकर कलाकारों, डिजाइनरों, लेखकों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को खास लाभ दे सकते हैं। दसवें भाव में शनिदेव वक्री हैं, इसलिए तरक्की की रफ्तार थोड़ी धीमी लग सकती है। नौकरी बदलने जैसा फैसला अभी रोककर रखें।
कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल
कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह का पहला हिस्सा काफी अहम रहेगा। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में आपके कर्म भाव में होंगे, ऐसे में किसी बड़े असाइनमेंट की कमान आपको सौंपी जा सकती है या किसी डेडलाइन को पूरा करने का दबाव रहेगा। बॉस आपके प्रदर्शन को गौर से देखेंगे, इसलिए छोटी-छोटी बारीकियों पर भी ध्यान दें। परिणाम देर से आएं, तो भी हिम्मत न हारें।
24 नवंबर को चंद्रदेव वृषभ राशि में लाभ भाव में पहुंचेंगे, तब पुराने संपर्क और ऊंचे पद वाले परिचित आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। फिर भी किसी नई डील में शामिल होने से पहले उसके नफा-नुकसान को अच्छी तरह तौल लें। 26 नवंबर से बारहवें भाव में चंद्रदेव आपको चुपचाप अपना काम निपटाने के लिए प्रेरित करेंगे। शुक्रदेव तुला राशि में आकर ऑफिस में सौहार्द बढ़ाएंगे।
सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल
पेशेवर लिहाज से सप्ताह की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में भाग्य भाव में होंगे, तो शिक्षक, सलाहकार, वकील और इंटरनेशनल बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 24 नवंबर को चंद्रदेव वृषभ राशि में आपके कर्म भाव में पहुंचेंगे, तब ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको आगे आकर नेतृत्व करना होगा। व्यापारी अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
26 नवंबर से चंद्रदेव मिथुन राशि में लाभ भाव में होंगे और नेटवर्किंग और टीमवर्क से काम आसान होंगे। शुक्रदेव तुला राशि में आकर क्लाइंट्स से मोलभाव करने में मदद करेंगे। ध्यान रहे, आपकी राशि में बैठे मंगलदेव आपको बात कहते समय कठोर बना सकते हैं। सख्ती और शालीनता का संतुलन रखेंगे, तो बॉस और साथी दोनों आपकी बात मानेंगे। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल
नौकरी और व्यापार में इस सप्ताह कुछ गंभीर जिम्मेदारियां आपका इंतजार करेंगी। 23 नवंबर को चंद्रदेव आठवें भाव में होंगे, तो कोई गोपनीय प्रोजेक्ट, पुराना पेंडिंग मामला या काम करने के ढांचे में फेरबदल देखने को मिल सकता है। ऐसे समय पर हर ईमेल और दस्तावेज को बारीकी से पढ़ें। 24 नवंबर को चंद्रदेव भाग्य भाव में आएंगे और माहौल में सकारात्मक बदलाव दिखेगा, वरिष्ठ लोग आपकी मदद करेंगे।
26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में आपके कर्म भाव में प्रवेश करेंगे। करियर के लिए यह समय सबसे खास रहेगा और ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। शुक्रदेव तुला राशि में आकर पैसों की बातचीत और बिजनेस नेगोसिएशन में आपको मजबूत बनाएंगे। सातवें भाव के वक्री शनिदेव पार्टनरशिप के कामों में धीमी गति दे सकते हैं, धीरज रखिए।
तुला करियर साप्ताहिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपकी डील करने की कला सबसे ज्यादा काम आएगी। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में आपके सातवें भाव में होंगे, जो क्लाइंट्स, बिजनेस एसोसिएट्स और सहयोगियों के साथ अहम बैठकें करवा सकते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय करने वाले नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने या किसी नए साझेदार के साथ हाथ मिलाने की सोच सकते हैं। 24 नवंबर को चंद्रदेव आठवें भाव में जाएंगे, तब कोई गोपनीय काम या ऑफिस के ढांचे में बदलाव सामने आ सकता है।
26 नवंबर से चंद्रदेव मिथुन राशि में भाग्य भाव में होंगे, जो सीनियर्स से मार्गदर्शन और विदेश से जुड़े काम के मौके दिला सकते हैं। शुक्रदेव आपकी राशि में आकर आपकी पब्लिक इमेज को निखारेंगे और मीटिंग में आपकी बात का वजन बढ़ेगा। छठे भाव में वक्री शनिदेव कहते हैं कि रोजमर्रा के कामों में कोई कोताही न बरतें।
वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल
कामकाज में सप्ताह की शुरुआत मेहनत भरी रहेगी। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में छठे भाव में होंगे, तो ऑफिस में रोज का काम और प्रतिस्पर्धी माहौल दोनों बढ़ेंगे। 24 नवंबर को चंद्रदेव वृषभ राशि में सातवें भाव में आएंगे, यह समय व्यापारियों के लिए नए समझौते करने और साझेदारों से बात आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है।
26 नवंबर से चंद्रदेव आठवें भाव में होंगे, तब कोई गोपनीय फाइल, बदली हुई कार्य व्यवस्था या गहन रिसर्च वाला प्रोजेक्ट आपके हिस्से आ सकता है। मंगलदेव दसवें भाव में रहकर आपको प्रमोशन और पहचान की ओर धकेलते रहेंगे। शुक्रदेव बारहवें भाव में आकर मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेशी प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का रास्ता दिखा सकते हैं।
धनु करियर साप्ताहिक राशिफल
पैसों से जुड़े मामलों में इस सप्ताह संतुलित नजरिया रखें। 23 नवंबर को पांचवें भाव के चंद्रदेव बच्चों, मनोरंजन या अपने शौक पर खर्च करवा सकते हैं। 24 नवंबर से छठे भाव में चंद्रदेव नियमित आय और जरूरी भुगतानों पर ध्यान दिलाएंगे। 26 नवंबर को चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे, तब कारोबारी पार्टनर के साथ पैसों के समझौते की बात आगे बढ़ सकती है।
हर अनुबंध की शर्तें बारीकी से पढ़ने के बाद ही हामी भरें। शुक्रदेव तुला राशि में लाभ भाव में आकर मित्रों और नेटवर्क के जरिए कमाई के नए स्रोत बनाएंगे। गुरुदेव सिंह राशि में रहकर शिक्षा और विदेश से जुड़े कामों में लंबे समय का फायदा देंगे। सूर्यदेव बारहवें भाव में होने से यात्रा और इलाज पर खर्च बढ़ सकता है।
मकर करियर साप्ताहिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में सप्ताह के पहले हिस्से में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में चौथे भाव में होंगे, जो घर और प्रॉपर्टी के कामों में आपका ध्यान बांट सकते हैं। 24 नवंबर को चंद्रदेव पांचवें भाव में आएंगे, तब आपकी सूझबूझ और फैसले लेने की क्षमता निखरेगी और कोई नई योजना जमीन पर उतारने की इच्छा जागेगी।
26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में छठे भाव में पहुंचेंगे, तब ऑफिस का काम बढ़ेगा और कुछ अधूरे असाइनमेंट या टीम में फंसी कोई गुत्थी आपको ही सुलझानी होगी। सहकर्मियों से बेवजह उलझने से बचें। शुक्रदेव तुला राशि में आपके कर्म भाव में आकर आपकी प्रोफेशनल इमेज को चमकाएंगे और उच्च अधिकारियों से रिश्ते बेहतर बनाएंगे।
आपके करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल
पेशेवर जीवन में यह सप्ताह आपकी बातचीत की कला को परखेगा। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में तीसरे भाव में होंगे, जो साहस और संवाद को मजबूत करेंगे। व्यापारी नए ग्राहक जोड़ने या प्रचार का कोई नया तरीका अपनाने की सोच सकते हैं। 24 नवंबर को चंद्रदेव चौथे भाव में आएंगे, तब घर के काम और प्रॉपर्टी के मामले ऑफिस के साथ-साथ चलते रहेंगे।
26 नवंबर से चंद्रदेव मिथुन राशि में पांचवें भाव में होंगे, तब नए विचार आएंगे और मीडिया, शिक्षा, मनोरंजन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों का हुनर खुलकर सामने आएगा। शुक्रदेव भाग्य भाव में आकर दफ्तर के काम से सफर या पेशे में नई दिशा का संकेत दे रहे हैं। सूर्यदेव कर्म भाव में रहकर बॉस की अपेक्षाएं बढ़ाएंगे, तो हर काम पूरी लगन से करें।
मीन करियर साप्ताहिक राशिफल
कामकाज में सप्ताह का पहला हिस्सा जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। 23 नवंबर को चंद्रदेव मेष राशि में धन भाव में होंगे, जो काम के बदले मिलने वाली आय पर ध्यान दिलाएंगे। 24 नवंबर को चंद्रदेव वृषभ राशि में तीसरे भाव में आएंगे, तब सहकर्मियों, ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारों से अहम बातचीत होगी और नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा।
26 नवंबर से चंद्रदेव चौथे भाव में होंगे, तब घर और प्रॉपर्टी से जुड़े मामले भी ध्यान खींचेंगे। शुक्रदेव तुला राशि में आठवें भाव में आकर कोई गोपनीय प्रोजेक्ट या संवेदनशील जिम्मेदारी दिला सकते हैं, जिसमें पूरी ईमानदारी जरूरी होगी। शनिदेव आपके लग्न पर वक्री हैं, इसलिए करियर से जुड़ा कोई भी अचानक फैसला लेने से पहले ठहरकर सोचें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।