Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 20 To 26 April 2025: मिथुन और कन्या को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 05:18 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार यह सप्ताह करियर (Weekly Horoscope) की दृष्टि से सभी लोगों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह कई लोगों को करियर में मनचाही सफलता मिलती है। वहीं कुछ लोगों को करियर को लेकर विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं इस सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशि के जातकों का करियर राशिफल।

    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 20 April To 26 April 2025: कैसा रहेगा यह सप्ताह?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 20 April To 26 April 2025: राशिफल के अनुसार, 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं, कुछ राशियों को नौकरी पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां आपके सामने नजर आ सकती हैं, जिससे आपका बनता काम बिगड़ सकता है।

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें। हताश और निराश न हो। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर की दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलती दिखाई देगी। साथ ही आप विदेश आदि की यात्रा भी कर सकते हैं। करियर में सफलता के लिए यह समय आपका अच्छा रहने वाला है।

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। जिस कार्यक्षेत्र को पाने के लिए आप अधिक प्रयास कर रहे हैं। उसे आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कंपटीशन परीक्षा आदि में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर में इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है। मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को इस सप्ताह परीक्षा आदि में प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही आपको मनचाही जगह जॉब मिल सकती है। आपके व्यवहार के हिसाब से आज आपके अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसका फायदा कार्यक्षेत्र में आपको मिलेगा।

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    यह सप्ताह करियर की दृष्टि से नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस का के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल लगता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं।

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस सप्ताह आपको आपके काम में सफलता मिलती दिखेगी।

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगी या जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप मन में सोच रहे हैं। उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का संपर्क मिलेगा, जिससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।

    यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope April 2025: फिर से रफ्तार पकड़ेगा काम, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको बहुत संघर्ष अपने करियर के लिए इस सप्ताह करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आप के विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें।

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। इसके लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। आपके परिश्रम से ही आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको अपने किसी विशेष मित्र के द्वारा करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope April 2025: प्यार को एक्सेप्ट करेगा पार्टनर, यादगार लम्हे लेकर आएगा ये महीना

    comedy show banner
    comedy show banner