Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Career Horoscope 13 To 19 April 2025: इन राशियों को मनचाही मिलेगी नौकरी, एग्जाम में होंगे पास

    अप्रैल का नया सप्ताह करियर राशिफल के अनुसार सभी राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ लोगों को करियर में सफलता पाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों को जॉब नौकरी में पाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं इस सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशि के जातकों का करियर राशिफल।

    By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 13 Apr 2025 04:39 PM (IST)
    Hero Image
    Weekly Career Horoscope 13 April To 19 April 2025: पढ़ें राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: राशिफल के अनुसार, 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को एग्जाम में सफलता मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों का करियर को लेकर विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

    आपको को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां आपके सामने नजर आएंगी, जिससे आपका बनता काम बिगड़ सकता है।

    वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

    आपको को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

    मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर की दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलती दिखाई देगी। आपको मनचाही जॉब मिलेगी। आप विदेश आदि की यात्रा भी कर सकते हैं। करियर में सफलता के लिए यह समय आपका अच्छा रहने वाला है।

    कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

    आपको की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। जिस कार्यक्षेत्र को पाने के लिए आप अधिक प्रयास कर रहे हैं। उसमे आपको सफलता मिलेगी।

    सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

    करियर में इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है। मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो।

    कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को इस सप्ताह एग्जाम आदि में प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही आपकी जॉब मिल सकती है। आपके व्यवहार के हिसाब से आज आपके अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

    यह सप्ताह करियर की दृष्टि से नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल लगता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं।

    वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए काम की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

    धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

    करियर के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस एग्जाम के लिए आप तैयारी कर रहे हैं। उसमे आपको सफलता मिलेगी या जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप मन में सोच रहे हैं। उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का संपर्क मिल सकता है।

    मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

    इस सप्ताह करियर की दृष्टि से अभी आपको कुछ समय और इंतजार करने की आवश्यकता है। सफलता मिलने में अभी समय है ऐसे में हिम्मत न हारे।

    कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

    करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के प्रति पूरी मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: इन राशियों के जीवन में होने वाला है नया सवेरा, पढ़ें राशिफल