Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: इन राशियों के जीवन में होने वाला है नया सवेरा, पढ़ें राशिफल

    राशिफल (Weekly Horoscope) के अनुसार अप्रैल का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को बिजनेस में नए काम का ऑफर मिल सकता है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक (Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025) राशिफल के विषय में।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 13 Apr 2025 03:35 PM (IST)
    Hero Image
    Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2025: राशिफल के अनुसार, 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातक परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं साप्ताहिक राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह पारिवारिक तौर से बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ चल रहे, विवाद खत्म होंगे। परिवार और मित्रों के साथ आप फैमिली टूर पर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार के हित को देखते हुए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। साथ ही इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

    वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपका मन कुछ उलझन से भरा रहेगा। काम और परिवार के बीच तालमेल बैठाना होगा। यह सप्ताह आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आर्थिक विषमता का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको किसी विशेष काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।  

    मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए खुशखबरी देने वाला होगा। किसी बड़े पुराने विवाद से आपको छुटकारा मिलने वाला है, जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल होगा। साथ ही इस सप्ताह आप शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में आप अपनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।परिवार में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है, जिससे आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

    कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में इस सप्ताह आएंगे, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होने के चांस हैं। परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप प्रॉपर्टी शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं, लेकिन सोच विचार कर निर्णय लें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। इस सप्ताह घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।  

    सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानियों भरा रहेगा। आर्थिक समस्या से सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने किसी खास मित्र से बड़ा धोखा मिल सकता है। परिवार में पत्नी और परिवार के लोगों का विवाद हो सकता है, जिस कारण आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। पत्नी से मतभेद रहेंगे। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण परिवार में माहौल सही रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य के कारण आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

    कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्या के चलते परिवार में कलह का योग बनेगा, जिससे आप और आपका परिवार मानसिक तौर से अत्यधिक व्यथित रह सकते हैं। इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी व्यक्ति से आपका विवाद होने का चांस है। इस कारण वाणी पर संयम रखें। कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। आप किसी विशेष काम के उद्देश्य से बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस सप्ताह किसी मित्र से आपको बड़ी सहायता मिल सकती है।

    तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह तुला राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार मिल सकता है। साथ ही बैंक का कोई रुका हुआ पैसा भी इस सप्ताह आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह बड़े प्रसन्नता से बिताने वाले हैं। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ फैमिली ट्रिप पर जा सकते हैं, जिससे एक सुखद माहौल का आनंद आप महसूस करेंगे।

    वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह और समय आपके अनुकूल रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आप आध्यात्म की ओर झुके रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी आदि में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई बड़ी साझेदारी होने से आपको उसका बेनिफिट मिलेगा। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से लाभ मिल सकता है। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई नया और बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। कोई दुखद समाचार मिलेगा।

    धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

    इस सप्ताह धनु राशि वालों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आपके सम्मान को गिराने के लिए आपके प्रति दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इस सप्ताह संभल कर चलें। क्रोध न करें। बुरे लोगों से दूर रहें, नहीं तो आपकी छवि को भारी नुकसान हो सकता है।

    मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने व्यक्ति के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नई डील व्यापार में न करें। किसी व्यक्ति को बडी धन राशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। चोट दुर्घटना का योग बन सकता है।

    कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह काफी परिश्रम भरा रहने वाला है। व्यापार क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। ऐसा करने में आप सफल होंगे। पारिवारिक विवादों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद जो न्यायालय में चल रहा है, उसमें आपको विजय प्राप्त होगी, जिससे मन आनंद से भरा रहेगा। पत्नी बच्चों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार के साथ यह सप्ताह आपका अच्छा बीतने वाला है। तनाव को दूर करने के लिए इस सप्ताह आप पत्नी और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे। आप और आपका परिवार मानसिक तनाव से मुक्त होगा।

    मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम रहने वाला है। करियर में यह सप्ताह आपका टर्निंग पॉइंट रहेगा। आपको कोई दायित्व मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना होगा। आप किसी विशिष्ट काम के लिए बाहर जा सकते हैं। साथ ही टीम वर्क का आपको भरपूर साथ मिलेगा। इस सप्ताह मन में नया प्लान आ सकता है, जिस पर आप अमल करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से समय शानदार रहेगा। कुछ छोटे-मोटे मतभेद जो पुराने चल रहे हैं खत्म होंगे। साथ ही आप अपने परिवार के लिए कोई सुरक्षा निधि प्लान ले सकते हैं।