Weekly Career Horoscope 02 To 08 March 2025: इन राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन, एग्जाम में होंगे पास
राशिफल (Weekly Career Horoscope 02 March To 08 March 2025) के अनुसार करियर को लेकर सभी राशियों के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशियों के जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं इस सप्ताह का करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 02 March To 08 March 2025: राशिफल के अनुसार, 02 मार्च से 08 मार्च तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से खुशियों से भरा रहना वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को पढ़ाई को लेकर विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। इसलिए हताश और निराश न हो। मेहनत करते रहें। आने वाले समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।
वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर की दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलती दिखाई देगी। साथ ही आपकी मनचाही जॉब मिलेगी। आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। करियर में सफलता के लिए यह समय आपका अच्छा रहने वाला है।
मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने से विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। जिस कार्यक्षेत्र को पाने के लिए आप अधिक प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही परीक्षा आदि में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। परीक्षा का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है।करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए काम की योजना भी आपके मन में आ सकती है।
तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह करियर में आ रही रुकावट दूर होगी। परीक्षा में जल्द सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope March 2025: फिर से चल निकलेगा बिजनेस, इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा मार्च
वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर को लेकर आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आप जिस फील्ड में काम करने का विचार बना रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना तय है। यह सप्ताह आपके लिए करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा।
धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए। क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।
मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)
इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन परेशान हो सकता है। आपका कार्य क्षेत्र बदल सकता है। करियर में इस सप्ताह सफलता मिल सकती है।
कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)
करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।
मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)
करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।
यह भी पढ़ें: Monthly Career Horoscope March 2025: इन राशियों को करियर में मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें राशिफल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।