Move to Jagran APP

Russia-Ukraine War: श्रीलंका में पूर्व सैनिकों को रूस भेजनेवाला सेवानिवृत्त मेजर गिरफ्तार, 100 से ज्यादा भेजे गए थे नागरिक

पुलिस ने श्रीलंकाई सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी को पूर्व सैनिकों को रूस भेजने के मामले में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में श्रीलंकाई सेना के पूर्व सैनिकों को रूसी सेना में सेवा देने के लिए भेजा गया है। भारत से भी ऐसे कई युवकों को धोखे से रूस की सेना में भर्ती किया गया है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Published: Thu, 18 Apr 2024 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 11:55 PM (IST)
रूस-यूक्रेन युद्ध में श्रीलंकाई सेना के पूर्व सैनिकों को रूसी सेना में सेवा देने के लिए भेजा गया है।

पीटीआई, कोलंबो। पुलिस ने श्रीलंकाई सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी को पूर्व सैनिकों को रूस भेजने के मामले में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में श्रीलंकाई सेना के पूर्व सैनिकों को रूसी सेना में सेवा देने के लिए भेजा गया है। भारत से भी ऐसे कई युवकों को धोखे से रूस की सेना में भर्ती किया गया।

loksabha election banner

मामला प्रकाश में आने के बाद कुछ की वापसी हुई। नेपाल अपने नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किए जाने पर आवाज उठा चुका है। श्रीलंकाई पुलिस के अपराध जांच विभाग ने सेना में नौकरी के लिए रूस भेजने के नाम पर लोगों से पैसे लेने की जांच के तहत पूर्व मेजर और एक नागरिक को गिरफ्तार किया। पिछले महीने जानकारी सामने आई थी कि श्रीलंका के सौ से ज्यादा पूर्व सैनिक रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों ओर से लड़ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के समाचारों में कहा गया है कि श्रीलंका के पूर्व सैनिकों को 3000 डालर मासिक वेतन पर रूस-यूक्रेन युद्ध में सेवा देने का लालच दिया गया था। पिछले कई महीनों के दौरान यूक्रेन में सेवा दे रहे ऐसे श्रीलंकाई लोगों में से तीन की मौत होने की सूचना मिल चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.