Move to Jagran APP

Vastu Tips for House: घर के वास्तुदोष को ऐसे करें दूर, जीवन की परेशानियां होंगी खत्म

Vastu Tips for House भारतीय वास्तुशास्त्र में घर या किसी भी निर्माण की तुलना एक वास्तु पुरुष से की गई है। माना जाता है कि जो घर वास्तु के अनुरूप नहीं बने होते हैं उनमें वास्तु पुरुष असंतुष्ट अवस्था में रहता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 04:15 PM (IST)
Vastu Tips for House: घर के वास्तुदोष को ऐसे करें दूर, जीवन की परेशानियां होंगी खत्म

Vastu Tips for House: भारतीय वास्तुशास्त्र में घर या किसी भी निर्माण की तुलना एक वास्तु पुरुष से की गई है। माना जाता है कि जो घर वास्तु के अनुरूप नहीं बने होते हैं उनमें वास्तु पुरुष असंतुष्ट अवस्था में रहता है। इस कारण उस घर में रहने वाले लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन वास्तुशास्त्र में इस समस्याओं के उपाय भी बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपना कर आप अपने घर का वास्तुदोष दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....

loksabha election banner

1-रसोईघर या किचेन में बल्ब लगाएं

वास्तुशास्त्र में रसोई घर या किचेन को सुख और समृद्धि का स्त्रोत माना गया है। वास्तु के अनुसार रसोईघर आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा मं् होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो घर और किचन के अग्नि कोण में बल्ब लगाना चाहिए। इस बल्ब को दिन में एक बार जरूर जलाएं, ऐसा करने से रसोईघर का वास्तु दोष दूर होता है।

2- मेनगेट पर लटकाएं घोड़े की नाल

वास्तुशास्त्र में घोड़े की नाल को टांगना शुभ होता है। इसे घर के मेन गेट पर इसको टांगना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुरक्षा बढ़ती है। बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ध्यान रखें की घोड़े की नाल “ U ” शेप की होनी चाहिए।

3- ईशान कोण में रखें कलश

वास्तु दोष निवारण करने के लिए घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में कलश रखें। कलश रखने के लिए ये कोना सबसे शुभ माना गया है। कलश खंडित नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं।

4- कचरा फेंकने की सही दिशा का रखें ध्यान

घर की उत्तर और पूर्व दिशा में कचरा नहीं रखना चाहिए और न ही इस दिशा में कोई भी भारी मशीन रखनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इस दिशा में घर का मेन गेट या खिड़कियां होना सबसे शुभ होता है।

5- मेन गेट पर लगाए अशोक के पेड़

अगर आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष हो तो घर के मेन गेट पर दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाने चाहिए। इससे आपके घर के वास्तु दोष दूर होंगे और नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में नहीं प्रवेश करेगी।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.