Move to Jagran APP

Astro Tips: ऐसे प्राप्त करें गौ माता का आशीर्वाद, देवी-देवताओ की बनी रहेगी कृपा

सनातन मान्यताओं के अनुसार गौ सेवा को बहुत ही पुण्यकारी माना गया है। ऐसे में यदि आप गौ माता की सेवा करते हैं तो इससे आपके और आपके परिवार के ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है जिससे जीवन में आ रही सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं गौ माता को प्रसन्न करने के कुछ उपाय।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Thu, 18 Apr 2024 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:01 PM (IST)
Gau mata ऐसे प्राप्त करें गौ माता का आशीर्वाद।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyotish Upay for Cow: हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों को बहुत ही महत्व दिया जाता है। साथ ही कई पशु-पक्षियों को पूजनीय भी माना जाता है। इनमें से एक है गाय। हिंदू धर्म में गाय को गौ माता कहकर संबोधित किया जाता है और इसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर गौ माता कृपा बरसाती हैं, उसे जीवन में दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता।

loksabha election banner

मिलेगा गौ माता का आशीर्वाद

माना जाता है कि यदि आप रोजाना गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाते हैं, तो इससे कुंडली में मौजूद कई प्रकार के दोष से व्यक्ति को छुटकारा मिल सकता है। जिससे जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

ऐसे प्रसन्न होती हैं गौ माता

माना जाता है कि गाय के गले और पीठ को सहलाने गौ माता प्रसन्न होती है, और गौ माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। इससे साधक को गौ माता के आशीर्वाद के साथ-साथ देवी-देवताओं की भी कृपा प्राप्त होती है। इसलिए, जितना संभव हो सके, गौ माता की सेवा करते रहें।

जरूर करें ये काम

शास्त्रों में बताया गया है कि स्वयं भोजन करने से पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही यदि आप गाय के रोजाना हरा चारा खिलाते हैं, तो इससे बुध ग्रह की अशुभता से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लगा लें इन तीन पक्षियों की तस्वीर, पॉजिटिव बना रहेगा माहौल

मंदिर में रखें तस्वीर

मंदिर में अन्य देवी-देवताओं के साथ साथ गौ माता की तस्वीर भी जरूर रखनी चाहिए। इससे घर परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है। इसके साथ ही रोजाना गौ माता की पूजा भी करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.