Move to Jagran APP

Jammu News: घाटी में पहाड़ों पर हिमपात, रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी कई बार हुआ बंद; 50 से अधिक वाहन फंसे

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिला में कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने व भूस्खलन होने से यातायात कई बार रोकना पड़ा। यातायात विभाग ने जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा करने वालों को सफर शुरू करने से पहले हाईवे की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। कई जगह हिमपात हिमस्खलन और भूस्खलन से करीब 50 वाहन फंस गए जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Sun, 28 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:09 AM (IST)
घाटी में पहाड़ों पर हिमपात, रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी कई बार हुआ बंद

जागरण टीम, श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, मुगल रोड, किश्तवाड़, डोडा समेत सभी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व कई निचले क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला दिनभर जारी रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिला में कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने व भूस्खलन होने से यातायात कई बार रोकना पड़ा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम भी लगा रहा।

loksabha election banner

बर्फबारी के चलते यातायात बंद

यातायात विभाग ने जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा करने वालों को सफर शुरू करने से पहले हाईवे की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। वहीं, जम्मू संभाग को कश्मीर संभाग से पुंछ जिले के रास्ते जोड़ने वाला मुगल रोड भी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया है।

किश्तवाड़ जिले में स्कूल बंद रखे गए

कई जगह हिमपात, हिमस्खलन और भूस्खलन से करीब 50 वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, किश्तवाड़ से अनंतनाग को जोड़ने वाला संथनटाप मार्ग पहले से बंद है। मौसम को देखते हुए किश्तवाड़ जिले में स्कूल बंद रखे गए।

बर्फबारी से तापमान में गिरावट

ताजा वर्षा व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से कश्मीर एक बार फिर ठंड की चपेट में है। लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने तथा गर्मी पहुंचाने वाले उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.