Prayagraj Weather Today: संगमनगरी में बादलों ने पारा 40 के नीचे भेजा, आज से लू के आसार, इस बात लेकर अलर्ट जारी
Prayagraj Weather Today इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि 23 अप्रैल से तेज गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है। इससे लू की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाएं गुरूवार और सोमवार को सर्वधिक असर दिखाएंगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Today रविवार से छाए बादल सोमवार को भी आसमान डेरा डाले रहे। इसकी वजह से पिछले दस दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा अधिकतम तापमान सोमवार को डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हालांकि यह राहत फौरी है और मंगलवार से गर्म हवाएं तापमान में आग लगाएंगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाएं गुरूवार और सोमवार को सर्वधिक असर दिखाएंगी।
इसे भी पढ़ें- टक्कर मारने के बाद घायल महिलाओं को बोलेरो से उठा ले गए बदमाश
मौसम विभाग की मानें तो हीट स्ट्रोक यानी लू का क्रम 25 अप्रैल तक चल सकता है। गर्म हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात का तापमान अगले तीन से चार दिनों के बीच 29 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस एयरपोर्ट को बनाया जाएगा हाईटेक, केंद्र सरकार से होगा 900 करोड़ रुपये का करार
सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को यह 24.7 डिग्री सेल्सियस था। अभी तक अप्रैल के महीने में आठ दिन ऐसे रहे जिसमें प्रयागराज सूबे का सबसे गर्म दिन रहा पर गर्म हवाओं के कारण आगे भी ऐसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि 23 अप्रैल से तेज गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है। इससे लू की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।