Delhi Metro: येलो लाइन पर इन दो स्टेशनों के बीच एक ही लाइन पर चलेगी दिल्ली मेट्रो, टाइमिंग कर लें नोट
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC डीएमआरसी) ने बताया कि येलो लाइन पर समयपुर बादली स्टेशन और जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर मेट्रो चलेगी। ऐसा अगले चार महीनों तक के लिए होगा। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो बृहस्पतिवार (18 अप्रैल) से रात 10 बजे से आखिरी फेरे तक तक चलेगी। इसके बाद सुबह सात बजे तक एक ही लाइन पर चला करेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC, डीएमआरसी) ने बताया कि येलो लाइन पर समयपुर बादली स्टेशन और जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर मेट्रो चलेगी। ऐसा अगले चार महीनों तक के लिए होगा।
डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो बृहस्पतिवार (18 अप्रैल) से रात 10 बजे से आखिरी फेरे तक तक चलेगी। इसके बाद सुबह सात बजे तक एक ही लाइन पर चला करेगी। ऐसा मजेंटा लाइन के चौथे चरण के निर्माण कार्य के चलते किया गया है। समयपुर बादली और जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच रोहिणी सेक्टर-18,19 स्टेशन और हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन हैं।