Move to Jagran APP

दिल्ली विधानसभा कैंपस के पास भाजपा ने लगाया शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा बोर्ड

दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा (मुख्यमंत्री निवास) का बोर्ड लगाकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को टिपण्णी की है कि अरविंद केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए दिल्ली का नुकसान कर रहे हैं। केजरीवाल और उनकी सरकार को अदालत से कई बार फटकार लगी है

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Published: Sat, 27 Apr 2024 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 04:32 PM (IST)
दिल्ली विधानसभा कैंपस के पास भाजपा ने लगाया शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा बोर्ड

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा (मुख्यमंत्री निवास) का बोर्ड लगाकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हाई कोर्ट ने शुक्रवार को टिपण्णी की है कि अरविंद केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए दिल्ली का नुकसान कर रहे हैं। केजरीवाल और उनकी सरकार को अदालत से कई बार फटकार लगी है, लेकिन उसका उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

loksabha election banner

दिल्ली के विनाश का सबसे बड़ा कारण मुख्यमंत्री निवास शीश महल है। इसे मुख्यमंत्री छोड़ना नहीं चाहते हैं। यह भ्रष्टाचार का अड्डा है। आबकारी घोटाला में जेल जाने के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र नहीं दे रहे हैं जिससे दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था ठप हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.