Move to Jagran APP

Indian Railway : ट्रेन में अंडा करी और बिरयानी खाकर 40 यात्रियों की बिगड़ गई हालत- नागपुर में वेंडर से खरीदा था खाना

डाक्टरों के अनुसार विवेक मुस्कान पीयूष बबिता प्रेमचंद्र मोहम्मद फरहान रुकैया बेगम मिथलेश राम शरण आनंद सुमित व अभिनव को दिक्कत हो रही थी। सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि नागपुर जंक्शन में अंडा करी व अंडा बिरयानी खाने से तबीयत बिगड़ी। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Fri, 26 Apr 2024 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 10:00 PM (IST)
Indian Railway : ट्रेन में अंडा करी और बिरयानी खाकर 40 यात्रियों की बिगड़ गई हालत

जागरण संवाददाता, कानपुर : यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नौ कोच के 40 यात्रियों की अंडा करी और बिरयानी खाने के बाद हालत बिगड़ गई। भोपाल के बाद पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत पर झांसी और कानपुर सेंट्रल में सभी का उपचार किया गया। इससे शुक्रवार दोपहर 15 मिनट ट्रेन कानपुर में खड़ी रही। लोको अस्पताल के अधीक्षक समेत डाक्टरों की टीम ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।

loksabha election banner

12 बजे करीब पहुंची ट्रेन कानपुर

ट्रेन जब कानपुर दोपहर 12.02 बजे आई तो यात्रियों ने बताया कि बलारशाह स्टेशन पर अवैध तरीके से खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर ने खाने का आर्डर लिया। उसके बाद नागपुर जंक्शन पर अंडा करी व अंडा बिरयानी की आपूर्ति की। झांसी में डाक्टरों ने सभी यात्रियों का उपचार किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद कानपुर में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी की उपस्थिति में डाक्टरों की टीम ने 33 मरीजों को दवाएं दीं।

डाक्टरों के अनुसार विवेक, मुस्कान, पीयूष, बबिता, प्रेमचंद्र, मोहम्मद फरहान, रुकैया बेगम, मिथलेश, राम शरण, आनंद, सुमित व अभिनव को दिक्कत हो रही थी। सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि नागपुर जंक्शन में अंडा करी व अंडा बिरयानी खाने से तबीयत बिगड़ी। मामले की जांच कराई जा रही है। वहां की टीमें वेंडर का पता लगा रही हैं।

आइआरसीटीसी के वरुण गोयल ने बताया, अवैध वेंडर से खानपान सामग्री लेने की बात प्रथम दृष्टया पता चली है। यात्री कोई बिल नहीं दिखा सके। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

खानपान निरीक्षकों पर सवाल

ट्रेन में फूड प्वाइजनिंग की घटना से 40 यात्रियों के बीमार पड़ने के मामले से एक बार फिर अवैध तरीके से रेलवे में बिक रही खानपान सामग्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य कैटरिंग निरीक्षक, आइआरसीटीसी व रेल अधिकारियों की इसे लेकर सीधी जिम्मेदारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.