Move to Jagran APP

द्वाराहाट के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया सम्मानित

मल्ली मिरई निवासी तथा एसएसबी में उप निरीक्षक देव सिंह राणा को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में सेवाएं प्रदान की हैं।

By deep bora Edited By: Nirmala Bohra Published: Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM (IST)
एसएसबी में उप निरीक्षक देव सिंह राणा को सम्मानित किया गया

संस, जागरण. द्वाराहाट: विकासखंड के मल्ली मिरई निवासी तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत देव सिंह राणा को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

loksabha election banner

गुरुवार को एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली स्थित मुख्यालय में महानिरीक्षक छेरिंग दोरजाई ने उन्हें सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक गोल्डेन डिस्क तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में सेवाएं प्रदान की हैं। दो वर्ष पूर्व वह एसएसबी के अल्मोड़ा कार्यालय में भी कार्यरत रहे।

वर्तमान में उनका परिवार आरके पुरम नई दिल्ली में रहता है। उनकी इस उपलब्धि को पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, बालप्रहरी संपादक उदय किरौला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, केपीएस अधिकारी, गोपाल सिंह रौतेला, लक्ष्मी दत्त तिवारी आदि क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.