Move to Jagran APP

Kedar Dighe: शिवसेना नेता केदार दिघे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म मामले में किया तलब

Kedar Dighe मुंबई पुलिस ने ठाणे के शिवसेना अध्यक्ष केदार दिघे को पूछताछ के लिए तलब किया है। दिघे के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने केदार दिघे के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 06:04 PM (IST)
मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता केदार दिघे को भेजा समन

मुंबई, एजेंसी। दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के मामले में शिवसेना नेता केदार दिघे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को ठाणे के शिवसेना अध्यक्ष दिघे को तलब किया है। दिघे के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को अपराधिक धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।

loksabha election banner

दुष्कर्म पीड़िता के धमकी देने का आरोप

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पिछले हफ्ते 23 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के कारोबारी रोहित कपूर ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपित के दोस्त और शिवसेना नेता केदार दिघे ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। 

दिघे के दोस्त के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

पीड़ित महिला ने सेंट्रल मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में रोहित कपूर के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब

महिला ने इस एफआईआर में दिघे का भी नाम भी दर्ज कराया था। महिला ने दिघे पर अपराधिक धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना नेता ने घटना को सार्वजनिक न करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, दिघे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

शिवसेना नेता आनंद दिघे के भतीजे है केदार दिघे

गौरतलब है कि केदार दिघे दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के भतीजे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आनंद दिघे को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दिघे को ठाणे जिला इकाई का प्रमुख बनाया था। दिघे से पहले नरेश म्हस्के इस पद पर थे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं।

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के गुरु के भतीजे को उद्धव ठाकरे ने दी शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख की जिम्मेदारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.