Move to Jagran APP

Mumbai News: ब्यूटीशियन साधना पटेल की डेड बॉडी को पेरिस से लाया गया भारत, अहमदाबाद में किया जाएगा अंतिम संस्कार

By Umesh KumarEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 11:07 AM (IST)
Mumbai News: ब्यूटीशियन साधना पटेल की डेड बॉडी को पेरिस से लाया गया भारत, अहमदाबाद में किया जाएगा अंतिम संस्कार
4 अप्रैल को साधना का शव सीन नदी के पास सड़ी-गली हालत में मिला था। (फोटो- मिड-डे)

मुंबई, जागरण डिजिटिल डेस्क। मुंबई की ब्यूटीशियन साधना पटेल की डेड बॉडी शनिवार को पेरिस से भारत लाई गई। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पेरिस पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को डेड बॉडी सौंप दी। शाम को अहमदाबाद पुलिस परिजनों को शव सौंपेगा। जहां साधना का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि 4 अप्रैल को साधना का शव सीन नदी के पास से सड़ी-गली हालत में मिला था।

loksabha election banner

मिड-डे के अनुसार साधना का परिवार बहुत गरीब है। परिजनों ने विदेश मंत्रालय से शव को भारत लाए जाने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने पेरिस स्थित इंडियन एंबेसी से संपर्क कर शव को भारत भेजवाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को पेरिस के चार्ल्स डे गॉल एयरपोर्ट से कॉफन में शव को रखकर भारत के लिए रवाना किया गया था। शनिवार सुबह दिल्ली के इंद्रिरा गांधी एयरपोर्ट पर लगाया गया। यहां पेरिस पुलिस के अधिकारियों ने अहमदाबाद पुलिस को शव सौंप दिया।

पति की गिरफ्तार की मांग

साधना के भाई गौरव ने कहा कि पेरिस पुलिस इंटरपोल की मदद ले। ताकि साधना के पति शैलेश को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और बहन की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया जा सके। गौरव ने कहा कि पति के गिरफ्तार होने पर ही बहन की हत्या के कारणों का पता चल सकता है। बता दें कि साधना की बड़ी बड़ी बहन का घर पूर्वी मलाड में हैं।

गौरतलब है कि साधना मुंबई से 2018 में अपने पति शैलेश के साथ पेरिस चली गई थी। वहां पहुंचे के कुछ दिनों बाद दोनों अलग रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि साधना की हरकीरत सिंह वहां रहने में मदद की थी।

4 मार्च को आखिरी बार परिजनों से हुई थी बात

साधना के परिजनों का कहना है कि उनकी साधना से आखिरी बार बात 4 मार्च को हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। एक महीने बाद 4 अप्रैल को सीन नदी के पास उसका शव बरामद हुआ था। साधना का शव गल चुका था, जिससे पुलिस को शिनाख्त करने में परेशानी हो रही थी। फॉरेंसिक जांच में साधना की पहचान हो सकी। इस दौरान साधना का पति देश छोड़कर भाग चुका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.