पाकिस्तान ने बलूच नेता डॉ. अल्लाह नजर के परिवार को किया रिहा
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि सुरक्षा बलों ने डॉ. अल्लाह नजर का परिवार सहित तीन महिलाएं और तीन बच्चों को गिरफ्तार कर लिया था।
क्वेटा (एएनआई)। पाकिस्तान ने शीर्ष बलूच नेता डॉ. अल्लाह नजर के परिवार को रिहा कर दिया है। बता दें कि पिछले महीने उन्हें पाक सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। शक्रवार को बलूचिस्तान सरकार ने बलूच नेता डॉ. अल्लाह नज़र, उनकी पत्नी फज़ेला बलूच और उनकी बेटी पोपल जान को रिहा कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, फजेला और पोपल को क्वोटा से पाकिस्तानी सेना ने अपहरण कर लिया था। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि सुरक्षा बलों ने डॉ. अल्लाह नजर का परिवार सहित तीन महिलाएं और तीन बच्चों को गिरफ्तार कर लिया था।
बताया जाता है कि, फ़जेला बलूच क्वेटा में अपने रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के लिए आई थी। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के द्वारा उनके गांव पर किए गए बमबारी के बाद उन्हें ये गंभीर चोटें आईं थीं।
इससे पहले, बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना बलूच महिलाओं और बच्चों पर हमला करके सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल, संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार संगठनों से इस समस्या के हल के लिए अपील की थी। गौरतलब है कि, अभी भी हजारों बलूच महिला, बच्चे और मानवाधिकार कार्यकर्ता कथित रूप से पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।
यह भी पढ़ें : कैप्टन ने कहा, पाकिस्तान की शह पर हो रहे पंजाब में हिंदू नेताओं पर हमले