Move to Jagran APP

चीन: ऑनलाइन कुरान पढ़ाने के आरोप में इस शख्स मिली सजा

ह्वांग जो गैर-धार्मिक जगहों पर लोगों को कुरान की शिक्षा देता था, इसे प्रशासन के आदेशों का पालन ना करने के साथ ही चीनी कानून का उल्लंघन कहा गया।

By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 05:17 PM (IST)
चीन: ऑनलाइन कुरान पढ़ाने के आरोप में इस शख्स मिली सजा
चीन: ऑनलाइन कुरान पढ़ाने के आरोप में इस शख्स मिली सजा

बीजिंग (प्रेट्र)। चीन के झिंगजियांग प्रांत में 49 वर्षीय एक शख्स को ऑनलाइन कुरान पढ़ाने के आरोप में सजा सुनाई है। स्थानीय कोर्ट के द्वारा जारी किये गए एक फैसले में ये कहा गया है कि कथित व्यक्ति ह्वांग शीके को गैरकानूनी रुप से इंटरनेट पर सूचनाएं प्रसारित करने का दोषी पाया गया। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, ह्वांग जो गैर-धार्मिक जगहों पर लोगों को कुरान की शिक्षा देता था, इसे प्रशासन के आदेशों का पालन ना करने के साथ ही चीनी कानून का उल्लंघन कहा गया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि, हुई नामक अल्पसंख्यक समूह के ह्वांग ने जून 2016 में सोशल मीडिया पर एक ग्रुप का बनाया था। इसमें 100 सदस्य थे। उनमें से अधिकतर उसके पारिवारिक सदस्य और दोस्त थे, जिन्हें वह कुरान में प्रार्थना कैसे करते हैं, वह सिखाता था। चीन में 21 करोड़ से अधिक युगर मुस्लिम और हुई समुदाय के लोग रहते हैं। हुई समुदाय के लोग अधिकतर उत्तर पश्चिमी चीन के निंजिया, गांन्सु, क्विंघई और झिंजियांग में हैं।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया समूह को चलाने के लिए चीन के साइबर स्पेस प्रशासन (सीएसी) ने हाल ही में एक नया कानून लागू किया है जो 8 अक्टूबर से अमल में लाया जाएगा। इसके अनुसार, सोशल मीडिया समूह निर्माता को समूह के सदस्यों के व्यवहार को नियंत्रित कर उनके पोस्ट को भी नियमों के अनुसार निय़ंत्रित करना होगा। बता दें कि, चीन ने अलगाववादी ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (एटीआईएम) को आक्रमणकारी हमलों सहित मुस्लिम महिलाओं द्वारा घूंघट पहनने पर रोक लगाने जैसे कई आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के साथ ब्रह्मपुत्र पर डाटा साझा नहीं करेगा चीन, नाथुला पर बातचीत के लिए तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.