जनता का सहयोग करें पार्टी कार्यकर्ता : एसएस अहलूवालिया
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : सभी कार्यकर्ता जनता का सहयोग करें। राज्य में भाजपा मजबूत हो रही है
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : सभी कार्यकर्ता जनता का सहयोग करें। राज्य में भाजपा मजबूत हो रही है, भाजपा सभी का विकास सबका साथ की नीति पर चलती है।
उक्त बातें भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद एसएस अहलूवालिया ने सोमवार को चोपड़ा में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संयम रखे एवं नागरिक हित में काम करे। जनता तक जरूरी सुविधा पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा मजबूत हो रही है। सभा में भाजपा के जिला नेता सुरजित सेन, स्थानीय भाजपा नेता साजन राम सिंह व असीम घोष प्रमुख उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें