Move to Jagran APP

राज्य में अराजकता का माहौल चरम पर : रुपा गांगुली

- तृकां सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बता रुप से अत्याचार कर रही है - भाजपा नेत्री चोपड़ा में मृतक

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 08:00 PM (IST)
राज्य में अराजकता का माहौल चरम पर : रुपा गांगुली

- तृकां सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बता रुप से अत्याचार कर रही है

loksabha election banner

- भाजपा नेत्री चोपड़ा में मृतक कार्यकर्ता के परिवारवालों से मिली

संवादसूत्र, रायगंज : पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल है। चारों ओर अराजकता चरम पर है। तृणमूल सरकार ने सामाजिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। पार्टी में बाहुबलियों एवं अपराधियों का शासन है। मंगलवार को भाजपा नेत्री रुपा गांगुली ने रायगंज में पत्रकारों से यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक माहौल को हिंसा का रुप देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बता रुप से अत्याचार किया जा रहा है। सत्ता के नशे में मगरूर तृकां ने कानून व्यवस्था ने मजाक बना लिया है।

इससे पहले भाजपा नेत्री रुपा गांगुली ने चोपड़ा में मृतक भाजपा कर्मी के परिजन से मिलकर रायगंज पहुंची। इस बीच वे आदिवासी महिला दुष्कर्म कांड की पीड़िता से मिलने के लिए करणदिघी के खुरका एवं ईटाहार जाने को तैयार हुई, पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। फिर उसके बाद उसने रायगंज पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने गई और हत्या एवं बलात्कार कांड में प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

अंत में उन्होंने कहा कि तृकां प्रेषित प्रशासन दोनों ही कांड को ढ़कने की फिराक में है। भाजपा पीड़ितों व शोषित दलितों के साथ है। उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के प्रदेश में जब महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे बड़ी लज्जा की बात कुछ और नहीं है। दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने में प्रशासन क्या रुख तैयार करता है इस पर उनकी पैनी नजर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.