वनमंत्री ने किया वनमहोत्सव का शुभारंभ
संवादसूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा के वन विभाग की ओर से रविवार को वनमहोत्सव का शुभारंभ हुआ। शहर के हि
संवादसूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा के वन विभाग की ओर से रविवार को वनमहोत्सव का शुभारंभ हुआ। शहर के हिंदुस्तान मोड़ में इस वनमहोत्सव का उद्घाटन वनमंत्री विनय कृष्ण बर्मन ने किया। इस अवसर पर माथाभांगा दो नंबर ब्लाक के पंचायत समिति के अध्यक्ष उमा कांत बर्मन, एसएसबी के 34 नंबर बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जयंत कुमार पाठक, जिला वनाधिकारी विमान कुमार विश्वास, मुख्य वनाधिकारी उज्जवल घोष उपस्थित थे। इस दिन कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने पौधरोपण के बारे में अपना वक्तव्य रखा। अधिकांश जगहों में पौधरोपण भी किए गए।
कार्यक्रम में वनमंत्री विनय कृष्ण बर्मन ने कहा कि एक समय था कि यहां अक्सर बारिश होती थी। अब ऐसा समय नहीं है। पहले बहुत से पेड़ थे। लेकिन वह अब नहीं है। अब हमलोगों को नये सीरे से पौधे लगाने की जरुरत है। पुराने वातावरण को फिर से वापस लौटाकर लाना होगा। पेड़ों की संख्या बढ़ानी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि अभी मनसाई नदी के किनारे लोग रह रहे है। इसलिए सिंचाई विभाग बांध बनाने के लिए कहा गया है। पहले बांध देने के लिए नहीं कहते थे, कारण यह था कि उस समय नदी के किनारे काफी पेड़ हुआ करते थे। अब उन पेड़ों को काट दिया गया है। नदी के किनारे खुले जगहों पर पेड़ लगाना होगा।