विधायक ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ
उत्तर दिनाजपुर : वन विभाग की ओर से पूरे राज्य में वनमहोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तरह शुक्रवार को
उत्तर दिनाजपुर : वन विभाग की ओर से पूरे राज्य में वनमहोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तरह शुक्रवार को इस्लामपुर के मिलनपल्ली हाई स्कूल में इस वनमहोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस्लामपुर के विधायक व नगरपालिका के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन विभाग के आला अधिकारी मंजूला तिर्की व अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से शहर में जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न सड़कों की परिक्रमा की। इसके बाद मिलनपल्ली में बच्चो द्वारा पौधरोपण किया गया। उसके बाद घर जाने के दौरान बच्चों को घर में लगाने के लिए एक-एक पौधे दिए गए। विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण से प्रकृति की रक्षा होगी और आसपास के वातावरण स्वस्थ होगा। लोगों को शुद्ध हवा व पानी मिलेगी।