बीएसएफ की गोली से घुसपैठिया घायल
उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर थाना के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र के सेनामती सीमा पर बीएसएफ की गो
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 08:17 PM (IST)
उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर थाना के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र के सेनामती सीमा पर बीएसएफ की गोली से एक घुसपैठिया घायल हो गया। घायल का नाम लतीफुर रहमान बताया गया है। वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के बलियाडांगी थाना का निवासी है। बीएसएफ व पुलिस सूत्रों के अनुसार मवेशी के तस्करी के दौरान जवानों ने उसे देख लिया था। जब जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने जवानों पर हमला कर दिया। अंत में बीएसएफ की गोली से वह घायल हो गया। इधर इस्लामपुर में उसे भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें