दो घायल
उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर के सियारटोल रोडपाड़ा में रविवार को जमीन विवाद को केंद्र करके दो गुटों में
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 06:50 PM (IST)
उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर के सियारटोल रोडपाड़ा में रविवार को जमीन विवाद को केंद्र करके दो गुटों में हुई मारपीट के बीच दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार विपल्प दास व विश्व मंडल के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रविवार को दोनों के बीच में कहासुनी शुूरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। लाठी-सोठा दोनों ओर से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें