महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
संवाद सूत्र, रायगंज : दुष्कर्म व हत्या की आशंका को लेकर रायगंज के महेशपुर गांव में शनिवार को तनाव फै
संवाद सूत्र, रायगंज : दुष्कर्म व हत्या की आशंका को लेकर रायगंज के महेशपुर गांव में शनिवार को तनाव फैल गया। मृतका की पहचान बिमला पहान 30 के रूप में की गई है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार रात को घर के लोगें के रात्रि भोज के बाद बिमला झूठा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन वापस घर नहीं आई। रातभर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह को मृतका के घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकते हालत में उसका शव मिला। रायगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य मंटू उरांव ने बताया कि कुछ असामाजिक तव्तों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।