Move to Jagran APP

आचार्य श्री महाश्रमणजी की 21 विदुषी शिष्याओं का स्वागत

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : आचार्य श्री महाश्रमणजी की 21 विदुषी शिष्याओं का पदार्पण शनिवार को

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:10 PM (IST)
आचार्य श्री महाश्रमणजी की 21 विदुषी शिष्याओं का स्वागत
आचार्य श्री महाश्रमणजी की 21 विदुषी शिष्याओं का स्वागत

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : आचार्य श्री महाश्रमणजी की 21 विदुषी शिष्याओं का पदार्पण शनिवार को इस्लामपुर में हुआ। इनमें साध्वी श्री विमल प्रज्ञाजी, साध्वी श्री प्रमिला कुमारी जी,साध्वी श्री मुदितयशा जी, साध्वी श्री शुभ्रयशाजी, साध्वी श्री चित्रलेखाजी सहित 21 साध्वियों का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय तेरापंथ भवन में इन सभी का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर आयोजित सभा में अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल बोथरा, महिला मण्डल की अध्यक्ष नीतू श्रीमाल, तेयुप अध्यक्ष सूर्यकान्त श्रीमाल, ज्ञानशाला के आचलिक संयोजक लक्ष्मीपतजी गोलछा, तेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विकास बोथरा ने अपने विचार प्रस्तुत किये। महिला मण्डल व कन्या मण्डल ने गीतिका प्रस्तुत की।

वही साध्वीवृन्द ने जनसमूह को प्रेरणा प्रदान की। साध्वीश्री ने सन्त दर्शन के लाभ बताये। कार्यक्रम का कुशल संचालन जयश्री सिंघी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.