छेड़खानी मामले में दो की सामूहिक पिटाई
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 08:41 PM (IST)
उत्तर दिनाजपुर : चलती मोटर वैन में एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में दो लोगों की सामूहिक पिटाई कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को कर्णदिधी थाना क्षेत्र के बेगुआ से गोपालपुर में बीमार बहन को चिकित्सक को दिखाने के लिए ले जाते वक्त उस महिला के साथ मोटरवैन में उन दोनों लोगों ने छेड़खानी की। उस समय महिला पे हंगामा मचाया। शोर सुनकर लोग वहां एकत्रित हुए और दानों की सामूहिक रूप से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम मो. सुफीक अंसारी और मो. मजीबुरर्हमान है। मजीबुर कर्णदिधी थाना क्षेत्र के बाजारगांव और सुफीक चौड़ा थाने का रहने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें