खेल-खेल में फटा डाइनामाइट, छात्र जख्मी
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जनपद की खड़गपुर तहसील के डेबरा प्रखंड में बुधवार क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जनपद की खड़गपुर तहसील के डेबरा प्रखंड में बुधवार को रास्ता निर्माण के लिए पड़ी सामग्री में मिले डाइनामाइट से खेल रहे छात्र के हाथ में फट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल छात्र महादेव दलोई को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महादेव के पिता हारू दलोई ने बताया कि वह डेबरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का निवासी है। भगवानपुर बगला रागिनी हाईस्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बड़ा बेटा महादेव दलोई अपने छोटे भाई सुकदेव दलोई के साथ बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बकरियां चराने के लिए घर से निकला था। उस दौरान गंधे ¨सधु गांव में चल रहे रास्ता मरम्मत कार्य के लिए एकत्रित निर्माण सामग्री में उन्हें ग्रेनाइट के बीच डाइनामाइट मिल गया है। उसे बैटरी समझ दोनों बेटे खेलने लगे। तभी महादेव ने डाइनामाइट के दोनों तारों को आपस में जोड़ दिया और वह उसके हाथ में फट गया। घटना की सूचना मिलते ही उसे तत्काल डेबरा प्रखंड अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।