Move to Jagran APP

बांध निर्माण को लेकर दो दलों के बीच संघर्ष में भाजपा नेता घायल

- आरोप : तृकां समर्थित बदमाशों ने भाजपा नेता के घर जाकर गोली मारी - तृणमूल कांग्रेस ने संघर्ष की घ

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 06:10 PM (IST)
बांध निर्माण को लेकर दो दलों के बीच संघर्ष में भाजपा नेता घायल
बांध निर्माण को लेकर दो दलों के बीच संघर्ष में भाजपा नेता घायल

- आरोप : तृकां समर्थित बदमाशों ने भाजपा नेता के घर जाकर गोली मारी

loksabha election banner

- तृणमूल कांग्रेस ने संघर्ष की घटना से किया किनारा, कोई लेना देना नहीं

- वैष्णव नगर थाना के वीरनगर गांव में घटी घटना

संवादसूत्र, मालदा : बांध निर्माण के काम को जबरन कब्जा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच आपसी संघर्ष में एक भाजपा कर्मी घायल हो गया। जिसमें भाजपा कर्मी गोपाल मंडल को गोली लगी है। यह घटना वैष्णव नगर थाना के वीरनगर गांव में घटी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को अस्वीकार किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्थानीय निवासी फरमान अली ने कहा कि इलाके में गंगा नदी के ऊपर बांध निर्माण का काम हो रहा है। उस निर्माण काम में श्रमिक देने के लिए पिछले कई दिनों से तृणमूल कंाग्रेस व भाजपा के बीच विवाद चल रहा था। इस दिन सुबह वह विवाद विकराल रुप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमले किए गए। आरोप है कि वीरनगर इलाके के भाजपा नेता गोपाल मंडल के घर पर जाकर तृकां के आश्रित कुछ बदमाशों ने गोली चलाई। यह गोली गोपाल मंडल के गले में जा लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पडे़। जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते जाते उनलोगों ने बमबाजी भी की। स्थानीय लोगों ने गोपाल मंडल को घायलावस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उसे मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल देखा गया। लेकिन पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर परिस्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

वैष्णवनगर के भाजपा के विधायक स्वाधीन सरकार ने कहा कि पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है। इलाके में जबरन कब्जा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रयास कर रही है। आज की घटना इसका एक उदाहरण है। इस मामले में पुलिस को कठोर कार्रवाई करने की जरुरत है। विधानसभा में वे तृणमूल के आतंक के खिलाफ विरोध करेंगे।

तृणमूल के जिला नेता अबू नासेर खान चौधरी ने कहा कि इस घटना के साथ तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। बांध निर्माण की घटना में दो समाज विरोधी लोग आपस में भिड़ गए है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पुलिस इलाके की परिस्थिति को स्वाभाविक करें।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार है। इलाके में पुलिस की गश्त जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.