मुख्यमंत्री के मालदा सफर को लेकर तैयारियां जोरों पर
संवाद सूत्र, मालदा : आगामी दो मई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय मालदा व दक्षिण दिनाजपुर सफर म
संवाद सूत्र, मालदा : आगामी दो मई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय मालदा व दक्षिण दिनाजपुर सफर में पहुंच रहीं हैं। मुख्यमंत्री की सफर को लेकर जोरशोर से प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है। इंग्लिशबाजार नगरपालिका के वाइस चेयरमैन व तृणमूल नेता दूलाल सरकार ने बताया कि प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक दो मई रात को मुख्यमंत्री मालदा पहुंचेंगी। इसके बाद मालदा में रात को ठहरेंगी एवं तीन मई को दक्षिण दिनाजपुर जाएंगी। जहां मुख्यमंत्री प्रशासनिक बैठक करेंगी एवं प्रशासनिक जनसभा को करेंगी। रात को वह मालदा लौटेंगी। दूसरे दिन चार मर्इ्र को दोपहर करीब एक बजे मालदा कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशासनिक बैठक करेंगी। जहां जिले के विधायक, जिला परिषद सदस्य व नगरपालिका के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे मालदा के डीएस मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसबीच मुख्यमंत्री के सफर को लेकर जिला प्रशासनिक बैठक हो चुकी है। मालदा डीएसए मैदान में मंच बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को सभा स्थल का जायजा लिया।
फोटो