दो गुटों के बीच झड़प, पांच घायल
-झड़प के दौरान चली गोलियां व हुई बमबाजी संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के बामनगोला थाना क्षेत्र के महे
-झड़प के दौरान चली गोलियां व हुई बमबाजी
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के बामनगोला थाना क्षेत्र के महेशपुर में सड़क बनाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें एक को गोली लगी एवं कुल पांच लोग घायल हो गये। सूत्रों के मुताबिक बामनगोला इलाके के महेशपुर में करीब 10 किमी में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इस काम में मजदूरों की आपूर्ति करने को लेकर स्थानीय तूणमूल नेता मानिक महतो गुट के साथ तृणमूल नेता बबलू सरकार गुट का विरोध शुरू हुआ। बुधवार रात हो यह झड़प चरम रूप ले लिया। एक दूसरे पर लाठी, बांस, रॉड, बम व गोली से हमले किए गये। इसबीच बमबाजी हुई व गोलियां भी चलीं। जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में तृणमूल के एक पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ कार्यालय के सामने खड़ी पांच मोटर बाइकों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर बामनगोला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। क्षेत्र में पुलिस व रैफ गश्त लगा रही है। स्थानीय विधायक खगेन मुर्मू ने बताया कि तृणमूल के दो गुटों के बीच झगड़े की वजह से आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। जल्द से जल्द इन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर यह झड़प और भी भयंकर रूप ले लेगा। इस घटना को लेकर जिला तृणमूल नेतृत्व दुविधा में पड़ गई है। जिला तृणमूल अध्यक्ष मुअज्जम हुसैन ने बताया कि जोलोग हाथ में हथियार लिए गड़बड़ी फैला रहे हैं वह पार्टी का कोई हो नहीं सकता है। पुलिस को कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। इसे लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।