हथियार बनाने के सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार
-गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के मुंगेर का निवासी संवाद सूत्र, मालदा : वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के लीचूबाग
-गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के मुंगेर का निवासी
संवाद सूत्र, मालदा : वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के लीचूबागान के आमबागान में छापेमारी कर वैष्णवनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने हथियार बनाने के कारखाने से देसी पिस्तौल व कारतूस बनाने के सामग्री बरामद किया है। यह कारखाना एक झोपड़ी में चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया बाकी 11 लोग भाग गए। यहां से हथियार बनाने के मशीन बरामद हुए है। जिसमें ड्रिल मशीन, बारूद गोली बनाने के सामग्री, सीसा, स्प्रिंग बरामद हुए हैं। हालांकि देसी कट्टा नहीं मिला है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फिरोज शेख (27)। वह बिहार के मुंगेर का निवासी है। इसे लेकर पिछले दस वर्षो में वैष्णवनगर व कालियाचक थाना क्षेत्र से पुलिस ने करीब 20 हथियार कारखानों का पर्दाफास किया एवं हथियार बनाने के काम में लिप्त करीब 35 लोग पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है एवं बाकी लोगों को ढूढ़ने के लिए गहन तलाशी की जा रही है।