चरस बेचते चार युवक गिरफ्तार
कोलकाता : साउथ पोर्ट थाने की पुलिस ने गत रात चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को अ
कोलकाता : साउथ पोर्ट थाने की पुलिस ने गत रात चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने सभी को 27 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। आरोपियों के नाम आकिब खान, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद शाहनवाज और अरसलान खान है। ये वाटगंज इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 200 ग्राम चरस बरामद किया है। जिसे यह प्रिंसेंप घाट में अपने ग्राहक को बेचने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार सभी की उम्र 18 से 22 के मध्य है।
1.1 किलो सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार
बैरकपुर : बनगाव थाना की पुलिस ने एक किलो एक सौ ग्राम सोना के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सोना 10 बिस्कुटों के शक्ल में है। एक कपड़े थैले में लपेट कर तस्कर उसे अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था। देवदास देवनाथ नामक तस्कर की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके पास से पाच हजार रुपया नगद बरामद हुआ है। वह सीमा से सटे पेट्रापोल थाना के हरिदासपुर का वाशिदा है। देवदास को बनगाव थाना के न्यूमार्केट इलाका से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह सीमा पर तस्करी के काम में लिप्त है। सोने के दस बिस्कुट सीमा पार से लाए गए हैं। सोने की खेप को कहीं पहुंचाने निकला था। वह अपने मकसद में कामयाब होता उससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।