नववर्ष में चला पिकनिक व बधाईयों का दौर
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : नववर्ष का जश्न चारों ओर दिखा। पिकनिक स्पॉट दिन भर गुलजार रहे। कोई पि
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : नववर्ष का जश्न चारों ओर दिखा। पिकनिक स्पॉट दिन भर गुलजार रहे। कोई परिवार संग तो कोई हम उम्र संग पहुंचा पिकनिक स्थल। मांस, मंदिरा सहित अन्य स्वादिष्ट पकवानों का खूब चला दौर। बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां भी गाने की धुन पर खूब थिरके। रविवार वैसे भी छुट्टी का दिन, उस पर नव साल का दिन। मानो सोने पे सुहागा हो गया। रविवार को प्राचीन मोंगरा देवनदी, वैतरणी नदी, नीलकंठ नदी सहित ओडिशा के चिलका झील, सनघागरा आदि मनमोहक स्थानों पर वनभोज सह पिकनिक का दिनभर जश्न रहा। मोंगरा देवनदी में इस बार अन्य क्षेत्र के करीब एक दर्जन परिवार पिकनिक मनाने पहुंचे। सुबह होते ही खस्सी दुकान, मुर्गा, मछली की दुकानों पर भीड़ रही। रविवार साप्ताहिक बाजार में भी काफी रौनक दिखी। मोंगरा गांव में 31 दिसंबर की रात से ही जश्न का माहौल है। क्या बच्चे क्या बड़े सभी अपने धुन में मगन होकर जश्न में डूबे रहे।