निगम को सीसीटीवी लगाने को दो मिलियन डॉलर देना एडीबी
- निगम मुख्यालय में एडीबी अधिकारियों के साथ हुई बैठक जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के निवासिय
- निगम मुख्यालय में एडीबी अधिकारियों के साथ हुई बैठक
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के निवासियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए कोलकाता नगर निगम की तरफ से शहर के विभिन्न सड़कों व गलियों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की तरफ से कोलकाता नगर निगम को दो मिलियन डॉलर का अनुदान मुहैया कराया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार निगम के मेयर शोभन चटर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि इस दिन एडीबी के अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय में जरुरी बैठकर की गई थी। इस बैठक में ही इस अनुदान की जानकारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर निगम की तरफ से महानगर के 40 फीसद अंचलों में 12 घंटे जलापूर्ति की योजना है। इस परियोजना में सहायता के लिए भी एडीबी से अपील की गई है। इस आवेदन पर एडीबी की तरफ से निगम को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जमा देने को कहा गया है। इसके बाद फंड मुहैया कराया जाएगा। मेयर ने कहा कि इस दिन की बैठक में शहर की कई आधारभूत सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया। एडीबी के 3 हजार 8 सौ करोड़ की स्कीम के तहत कितना काम पूरा किया गया है और कितना बाकी है। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीबी की तरफ से निगम द्वारा की जाने वाली अन्य परियोजनाओं के लिए भी सहायता की बात रखी गई है।