सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या
कोलकाता : पारिवारिक समस्याओं से परेशान एक ट्रैफिक गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को उसका फंद
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)
कोलकाता : पारिवारिक समस्याओं से परेशान एक ट्रैफिक गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। घटना चेतला थाना इलाके की है। उसकी पहचान तरुण कुमार दे (44) के रूप में हुई है। वह 7 सी शंकर बोस रोड स्थित मकान में रहता था। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसी के कमरे में सिलिंग के सहारे लटकते उसके शव को देखकर पुलिस को सूचित किया था जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों वे उसे उतारकर एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें