पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ मामले में 21 गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में रीमा हल्दर ना
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 01:04 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 01:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में रीमा हल्दर नामक 11वीं की छात्रा की मौत के बाद उग्र लोगों द्वारा पुलिस को पिटने, वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को सभी आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सरकारी व गैरसरकारी संपति में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों से मुआवजा वसूलने के निर्देश दिया था। इसी आधार पर पुलिस गिरफ्तार लोगों से मुआवजा वसूलने की तैयारी के तहत कार्रवाई कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें