घायल थाना प्रभारी ने बाइक चालक की जान बचाई
कोलकाता : बादुड़िया थाना प्रभारी बाप्पा मित्रा बाइक के धक्के से घायल होने के बावजूद बाइक चालक को अस्प
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:04 AM (IST)
कोलकाता : बादुड़िया थाना प्रभारी बाप्पा मित्रा बाइक के धक्के से घायल होने के बावजूद बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचा ली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे श्री मित्रा स्वरूपनगर थाना से वैन पर सवार होकर डयूटी पर जा रहे थे। उसी समय मासियार के पास एक गली से तेज रफ्तार से आ रही बाइक वैन से टकरा गई। इस हादसे में श्री मित्रा समेत बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ही श्री मित्रा बाइक चालक को रूद्रपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। अगर समय पर घायल बाइक चालक को वे अस्पताल में भर्ती नहीं कराते तो उसकी जान भी जा सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें