गौतम घोष और बप्पी लाहिड़ी को महानायक सम्मान
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : मशहूर फिल्म निर्देशक गौतम घोष और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को महानायक सम्मान पुर
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : मशहूर फिल्म निर्देशक गौतम घोष और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को महानायक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोनों को शनिवार को उत्तम कुमार की पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किए। घोष को राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत फिल्म संखाचील और आबार अरान्येय के लिए महानायक सम्मान दिया गया। 2016 में बेहतर संगीत के लिए संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को महानायक सम्मान से नवाजा गया।
इसके अतिरिक्त निर्देशक अभिनेता कौशिक गांगुली को उत्कृष्ट निर्देशन के लिए महानायक सम्मान प्रदान किया गया। प्राण बंद्योपाध्याय और जीशू सेनगुप्ता को सर्वोत्तम अभिनेता और सोहिनी सरकार को सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
राज्य सरकार ने 2012 में महान अभिनेता उत्तम कुमार के नाम पर महानायक सम्मान शुरू किया था। प्रत्येक वर्ष उत्तम कुमार की पुण्य तिथि पर टालीवुड के फिल्म कलाकारों और निर्देशकों को महानायक सम्मान से पुरस्कृत किया जाता है।