वरुण विश्वास हत्याकांड का मुख्य आरोपी फिर हत्या के आरोप में गिरफ्तार
दुष्कर्म के खिलाफ आंदोलन करने वाले शिक्षक वरुण विश्वास की हत्या के आरोपी सुमंत देबनाथ को अब एक महिला
दुष्कर्म के खिलाफ आंदोलन करने वाले शिक्षक वरुण विश्वास की हत्या के आरोपी सुमंत देबनाथ को अब एक महिला की हत्या के आरोप में हावड़ा सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार तड़के हावड़ा थाना पुलिस ने हावड़ा स्टेशन से सुमंत को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश किये जाने पर उसे 15 दिनों की जेल हिरासत में भेजा गया है। शुक्रवार गोपनीय सूत्रों के खबर पर हावड़ा थाना पुलिस ने सुमंत को धर दबोचा। पुलिस को खबर मिली थी कि वरुण विश्वास हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमंत मुम्बई से हावड़ा आ रहा है। दरअसल, जुलाई 2012 में हुए वरुण विश्वास हत्याकांड का सुमंत मुख्य आरोपी था। तब नाबालिग होने के कारण जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के निर्देश पर सुमंत तीन साल सरकारी होम में रहा। होम से निकलने के बाद सुमंत फिर गैर-कानूनी काम में लिप्त हो गया है। आरोप है कि हावड़ा के घोजेर माठ की निवासी कल्याणी वैरागी नामक एक महिला की उसने हत्या की है। आरोप है कि कल्याणी के घर में घुस कर सुमंत और उसके साथियों ने उस पर हमला किया। कल्याणी के गले की नस काट कर उसकी हत्या कर दी।
गौरतलब है कि जुलाई 2012 में सुटिया सामूहिक दुष्कर्म कांड के प्रतिवादी मंच के नेता, शिक्षक वरुण विश्वास की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा स्टेशन के करीब वरुण को गोली मारी गई थी। गाईघाटा के सुटिया में सामूहिक दुष्कर्म कांड के खिलाफ बने प्रतिवादी मंच के सचिव थे वरुण विश्वास।