नए रूप में दिखेगा साइंस सिटी का रोमांच
जागरण संवाददाता, कोलकाता : साइंस सिटी में आने वाले दर्शकों को अब एक नए रोमांच का अनुभव होगा। यहां
जागरण संवाददाता, कोलकाता :
साइंस सिटी में आने वाले दर्शकों को अब एक नए रोमांच का अनुभव होगा। यहां वे पृथ्वी के वातावरण और सूर्य, चंद्रमा तथा अन्य ग्रहों की सही तस्वीरें एक गोलाकार पिंड पर देख सकेंगे। बता दें कि यह सब नासा और अन्य उपग्रहों के आकड़े से जुटाया जाता है। अमेरिका में नेशनल ओसियानिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) द्वारा विकसित 'साइंस ऑन ए स्फेयर' एक बड़ा दृश्यमान प्रणाली है जो कम्प्यूटरों और वीडियो प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर आकाश के बाहर का एनिमेशन वाला आंकड़ा दर्शाता है। छह फुट व्यास वाला ग्लोब किसी ग्रह के वातावरण, समुद्र और जमीन का गतिशील, एनिमेशन वाली तस्वीरें दिखाता है। साइंस सिटी के निदेशक अरिजित दत्ता चौधरी ने कहा कि आने वाले शुक्रवार को इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन किया जाएगा जो सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए शैक्षणिक उपकरण है। विशेष सॉफ्टवेयर और चार प्रोजेक्टर के माध्यम से यह पिंड पृथ्वी, सूर्य, चंद्र और अंतरिक्ष के उपग्रहों का पूरा गतिशील दृश्य 500 आकड़ों के माध्यम से दर्शाता है। इस गोलाकार पिंड के माध्यम से दर्शक देख सकते हैं कि किस तरह से बादल किसी नगर और भारत के उपर किसी समय विशेष के दौरान छा जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप यह भी देख सकते हैं कि रात के समय अंतरिक्ष से आसमान किस तरह का दिखता है। या अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी किस तरह की दिखती है।